ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: डकैती की तैयारी में थे यह युवक, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, पांच गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

बड़ी खबर: डकैती की तैयारी में थे यह युवक, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, पांच गिरफ्तार

By @dmin Published July 9, 2020
Share
Big news: this young man was preparing for robbery
Big news: this young man was preparing for robbery
SHARE
जब्त सामान

रायपुर। उरला पुलिस ने राजधानी में डकैती जैसी बड़ी घटना की तैयारी करने वाले गिरोह को धरदबोचा है। सूचनातंत्र व पुलिस की मुस्तैदी ने एक राजधानी में एक बड़ी घटना को टाल दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 1 नग खुखरी एवं 3 धारदार चाकू, 4 मोबाईल फोन एवं 2 मोटर सायकल तथा नशे की दवाई बरामद किया है। पांचों के खिलाफ धारा 399, 400 भादवि. एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघानिया चौक के आसपास दो मोटर सायकल में 05 लड़के घूम रहे है जो अपने पास देशी कट्टा व चाकू रखें हैं। संभवत: इनकी मंशा राजधानी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देना हो सकहा है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध तथा थाना प्रभारी उरला को डकैती की तैयारी करते हुए सभी आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

इसके बाद उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर आरोपियों को चिह्नांकित कर उनसे बातचीत करने का प्रयास किया गया। पांचों युवक पुलिस को देखकर छिपने लगे एवं भागने का प्रयास किया जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अजय साहू, मिलन निषाद, तुलेन्द्र साहू एवं राकेश यादव बताया। साथ में एक नाबालिग शामिल है। इनके पास धारदार हथियार और जिंदा कारतूस मिले। हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर वे लोग गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, परंतु टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पांचों ने अपना इरादा बताया। वे सभी मिलकर किसी कंपनी में डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। उनके कब्जे से 1 देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 1 नग खुखरी एवं 3 धारदार चाकू, 4 मोबाईल फोन एवं 2 मोटर सायकल तथा नशे की दवाई जब्त किया गया। जब्त जुमला 1 लाख 37 हजार रुपए बताई जा रही है।

मास्टर माइंड आदतन अपराधी

पुलिस ने बताया कि घटना का मास्टर माइंड अजय साहू है जिसके विरूद्ध थाना उरला में हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट एवं आबकारी एक्ट के 13 अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी अजय साहू पूर्व में भी सजा काट चुका है तथा वर्तमान में थाना उरला में दर्ज मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहा था। सभी आरोपी अपचारी आदतन अपराधी व नशीले प्रवृत्ति के है तथा सभी पूर्व में मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल निरूद्ध रह चुके है। सभी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

@dmin July 9, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान
Next Article श्रीकंचनपथ 263 # 09 July 2020

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?