पटना Patna. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे एलईडी स्क्रीन पर अचानक से पोर्न वीडियो चलने लगा। घटना पटना जंक्शन की है जहां रविवार रात को यह वाकया हुआ। प्लेटफार्म पर लगे दर्जनों एलईडी स्क्रीन में एक साथ पोर्न वीडियो चलने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। आनन फानन में इसकी जानकारी जीआरपी व रेलवे के अधिकारियों को दी गई। रेलवे अफसरों ने एजेंसी से संपर्क किया और पोर्न वीडियो को बंद करवाया। इस मामले में रेलवे ने ऐजेंसी का टेंडर कैंसिल कर उसे ब्लैक लिस्ट भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसान पटना रेलवे स्टेशन पर दर्जनो एलईडी स्क्रीन लगी हुई हैं। यहां लगे टेलीविजन स्क्रीन पर विज्ञापन के प्रसारण के लिए दत्ता कम्युनिकेशन को ठेका दिया गया है। रविवार रात को अचानक इसमें पोर्न वीडियो चलने लगा। लगभग तीन मिनट तक चले इस वीडियो को स्टेशन पर मौजूद लगभग सभी लोगों ने देखा। स्टेशन पर महिलाओं से लेकर बच्चे भी सैकड़ों की संख्या में अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। बिहार का सबसे बड़ो रेलवे स्टेशन होने से यहां रोजाना लाखों यात्रियों की भीड़ भी रहती है। अचानक से स्टेशन के एलईडी में पोर्न वीडियो चलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने आनन-फानन में जीआरपी और आरपीएफ को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद टेलीविजन पर विज्ञापन चलाने वाली एजेंसी से संपर्क किया गया और पोर्न फिल्म के प्रसारण को रोका गया। इसके बाद रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आ गए और टेलीविजन स्क्रीन पर विज्ञापन के प्रसारण के लिए जिम्मेदार एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इसके साथ ही एजेंसी को रेलवे ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है और उस पर जुर्माना भी ठोक दिया गया है। रेलवे अब एडल्ट फिल्म प्रसारित होने के मामले में अलग से जांच भी करवा रहा है।




