ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची

By Mohan Rao
Published: February 26, 2023
Share
नगर निगम भिलाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निर्यात कर वसूली की कार्रवाई निगम ने तेज कर दी है। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग से सूची प्राप्त कर ली गई है तथा 135 लोगों को चिन्हित करते हुए इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। राज्य शासन की अधिसूचना 21 फरवरी 1997 के तहत वर्ष 1999 से निर्यात कर को लागू किया गया है। जिसके तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा निगम सीमा के बाहर निर्यात होने वाले सामग्री पर निर्यात कर अधिरोपित किया गया है।

सामग्री का निर्माण व उत्पादन कर इसे भिलाई से निर्यात करने वाले उद्योग इसके दायरे में आते है। लेकिन अनेकों उद्योगों के द्वारा निर्यात कर की विवरणी प्रस्तुत नहीं की जा रही है। ऐसे उद्योगों का चयन कर निर्यात कर वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। उपायुक्त रमाकांत साहू ने इसके लिए जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी को निर्यात कर की नोटिस तामील कराने पत्र प्रेषित किया है।

गौरतलब है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। इसके परिपालन में निर्यात कर के लिए अति शीघ्र इसके दायरे में आने वाले उद्योगों को नोटिस जारी किया जाएगा और इसकी तामिली कराई जाएगी। इन्हें नोटिस के माध्यम से स्व विवरणी प्रस्तुत करने कहा जा रहा है, ताकि इस अनुसार से निर्यात कर की वसूली की जा सके। इसमें से शामिल ज्यादातर उद्योग छावनी क्षेत्र में स्थापित है। अब भिलाई निगम निर्यातकर वसूली के माध्यम से भी राजस्व में वृद्धि का काम करेगा।

उपलब्धि: राजनाथ और हर्षवर्धन ने लॉन्च की कोरोना की देसी दवा 2-डीजी, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी
सेक्टर 2 के घरों में डेंगू का लार्वा, निगम ने लगाया जुर्माना… दो दुकानदार व चार मकान मालिकों पर हुई कार्रवाई
किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, गोलाबारूद बरामद
जशपुर में धनुर्विद्या को दी जाएगी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री साय ने कहा पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खेलों से रहा दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 134 # 26 February 2023
Next Article CG Breaking : बदमाशों ने चार जिलों में मचाया कोहराम, पुलिस की गिरफ्त में आया गिरोह… 18 तोला सोना और 5 किलो चांदी जब्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?