ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में मिली चिट्ठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में मिली चिट्ठी

By Mohan Rao
Published: January 6, 2023
Share
हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
SHARE

भिलाई। शहर की बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत सिंह (छोटू) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें बंद लिफाफे में चिट्ठी मिली है जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने धमकाया है। इस मामले में इंद्रजीत सिंह ने पुरानी भिलाई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 507 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई पुलिस को दिए अपनी शिकायत में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालित है। 3 जनवरी को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस में एक रजिस्टर्ड डाक से सफेद रंग का बंद लिफाफा मिला। लिफाफे में किसी का नाम नहीं था। इंद्रजीत सिंह को धमकी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैय्या कराया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर उनके लिए सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।

लिफाफे मे एक चिट्ठी निकली जिसमें जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि छोटू क्यों इतना दुशमनी पाल रहा है पूरे शहर से दुर्ग से रायपुर तक पूरे छत्तीसगढ तक तेरे पीछे आदमी लग गए हैं। तुझे मारने के लिए आदमी बाहर से आ गए हैं। इतना पैसा क्या करेगा। इस पत्र के मिलने के बाद हडंकंप मचा हुआ है। इस मामले में इंद्रजीत सिंह ने पुरानी भिलाई पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। जो रजिस्टर्ड डाक हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में गया है वह सेक्टर-2 पोस्ट ऑफिस से भेजे जाने की बात भी सामने आई है।

कोरोना संकट काल की स्याह तस्वीर: संक्रमित बेटे की लाश के पास बिलखती रही मां, रिश्तेदारों ने फेरा मुंह
तकरार के बाद उमड़ा प्यार? कांग्रेस से बोली टीएमसी- आपस में क्यों लड़ें, आइए साथ मिलकर बीजेपी को हराएं
Breaking news : भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से लूट, 4 लाख रुपए लूट कर ले गए बदमाश
जिले में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे मॉल, जिम और पार्क, आदेश तत्काल प्रभावशील होगा
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, कोच की ऐसी खराब होने से यात्रियों ने रोक दी ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में आईटी की बड़ी कार्रवाई, राजधानी रायपुर व दुर्ग सहित आधा दर्जन जिलों में दबिश
Next Article छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय: सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?