ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : चिटफंड में निवेश कर रुपए गंवा चुके लोगों के लिए खुशखबरी… 2 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : चिटफंड में निवेश कर रुपए गंवा चुके लोगों के लिए खुशखबरी… 2 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राशि

By Mohan Rao
Published: December 13, 2022
Share
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश भी लगातार चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई कर निवेशकों की राशि लौटाई जा रही है। इसी कड़ी में आने वाले सप्ताह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले में चिटफंड कंपनियों के 2284 निवेशकों को ढाई करोड़ रुपए राशि वितरित करेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है। किया। कलेक्टर ने चिटफंड के प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए शेष निवेशकों को भी राहत दिलाने अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती रैली के सफल समापन पर अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भर्ती की व्यवस्था बहुत अच्छी थी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में हुई अग्निवीर की बहुत सी भतियों में दुर्ग जिले की व्यवस्था सबसे अच्छी रही। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, श्री अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र करें पूरा
कलेक्टर ने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के मरम्मत कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता का है इसके लिए पैसे भी शासन ने दे दिये हैं इनका काम तेजी से पूरा कर लें। पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि से भी पाट होल और पैच रिपेयरिंग का कार्य करा लें। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट भी जरूरी है। निगम आयुक्त इसकी नियमित रूप से मानिटरिंग करते रहें। शाम के वक्त के दौरे में इस बारे में जरूर ध्यान दें।

ग्रामीण सचिवालय के कार्यों की गंभीरता से होगी मानिटरिंग
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सचिवालय का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। यहां स्थानीय अमला लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दें। जहां पात्रता संबंधी किसी तरह की दिक्कत आती है वहां पर स्पष्ट रूप से बता दें। स्थानीय अमले को दिये गये कार्य के लिए एक फार्मेट भी बनाया जाएगा और इससे परफार्मेंस मानिटर किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने कोविड मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि लगभग साढ़े तीन हजार मामलों में क्लेम दिये जा चुके हैं। शेष मामलों में भी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने अगले एक हफ्ते में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये।

राजस्व के प्रकरण पारदर्शिता के साथ करें निराकृत
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीमांकन आदि के प्रकरणों में पूरी तरह प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। इसमें नोटिस आदि की प्रक्रिया, पंचनामें में सिग्नेचर आदि सभी चीजें नियमानुसार होनी चाहिए ताकि पारदर्शिता में किसी तरह की कमी नहीं दिखे। कलेक्टर ने ठगड़ा बांध सहित अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। ठगड़ा बांध में पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी की सबसे बड़ी प्रतिमा लगनी है। इस दिशा में अब तक किये गये कार्य की प्रगति की जानकारी उन्होंने ली।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा
मुंबई ट्रेन धमाके में बरी किए गए दोषियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
भिलाई- दुर्ग के हजारों व्यापारियों ने लिया संकल्प, इस बार जय व्यापार…. अजय भसीन को घोषित किया गया प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी
लायन्स क्लब का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह : सभी पदाधिकारियों ने ली निष्ठा व कर्तव्य पालन की शपथ
मुख्यमंत्री बघेल ने किया ‘दवाई का लंगर’ नि:शुल्क दवाखाना का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Next Article Big Breaking: तहसीलदार निलंबित, भेंट मुलाकात में मिली शिकायत, CM बघेल ने ऑन द स्पॉट एक्शन लेकर अधिकारी को किया सस्पेंड Big Breaking: तहसीलदार निलंबित, भेंट मुलाकात में मिली शिकायत, CM बघेल ने ऑन द स्पॉट एक्शन लेकर अधिकारी को किया सस्पेंड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?