ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट, गाइडेंस के लिए दुर्ग डीईओ ने संचालक को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

Big news : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट, गाइडेंस के लिए दुर्ग डीईओ ने संचालक को लिखा पत्र

By Mohan Rao
Published: February 6, 2025
Share
श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10
SHARE

चार माह पहले समाप्त हो चुकी है स्कूल की मान्यता
दो समितयों ने किया है नवीनीकरण के लिए आवेदन

भिलाई। सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल श्री शंकरा विद्यालय की मान्यता 4 अक्टूबर 2024 से समाप्त हो चुकी है। मान्यता समाप्त होने के बाद अब तक इसका नवीनीकरण नहीं हो सका है। इसकी वजह यह है कि नवीनी करण के लिए स्कूल की दो अलग अलग समितियों ने आवेदन किया है। इसकी वजह से जिला शिक्षा विभाग भी दुविधा में है। अब इस संबंध दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में प्रशासक की नियुक्ति के लिए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।

Contents
  • चार माह पहले समाप्त हो चुकी है स्कूल की मान्यता दो समितयों ने किया है नवीनीकरण के लिए आवेदन
  • डीईओ ने लिखा संचालक को पत्र

बता दें श्री शंकरा विद्यालय की संचालक संस्था श्री शंकरा एजुकेशन सोसायटी डिस्पूट होने के कारण दो अलग अलग समितियां इसके संचालन का दावा कर रही हैं। एक समिति में एस स्वामीनाथन सचिव हैं तो दूसरी समिति में आर रामानुजम व सचिव रवि राजा हैं। नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निजी स्कूलों को तीन वर्ष की मान्यता दी जाती है। इसके बाद इन्हें नवीनीकरण के लिए संपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है। इसके बाद दोबारा तीन वर्षों के लिए मान्यता दी जाती है।

दो समितियों ने किया है आवेदन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेसित पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 की मान्यता 4 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो चुकी है। पत्र में उल्लेखित है कि वर्तमान में इस कार्यालय को प्रारूप-1 में दो समितियों द्वारा श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 भिलाई की मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। ऐसी स्थिति में यह जांच किया जाना जरूरी है कि दोनों समितियों में से कौन सी वास्तविक सदस्यों वाली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में प्रशासक की नियुक्ति या नवीनीकरण को लेकर संचालक ने मार्गदर्शन मांगा है।

दोनों समितियों के पास नहीं है रजिस्ट्रार की सूची
श्री शंकरा विद्यालय की एक समिति के सचिव रविराजा का कहना है कि स्कूल के नवीनीकरण के लिए दोनों समितियों ने आवेदन किया। दोनों समितियों के पास रजिस्ट्रार द्वारा अनुमोदित सदस्यों की सूची नहीं है। वर्तमान में दूसरी समिति के स्वामीनाथन बिना सदस्यता के पूरा संचालन कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है। रविराजा ने कहा है कि जब तक स्कूल की दोनों समितियों की प्रापर जांच नहीं हो जाती तब कर स्कूल संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति की जानी चाहिए ताकि यहां पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़ सके।

मान्यता नवीनीकरण को लेकर संशय
इस संबंध में श्री शंकरा विद्यालय की दूसरी समिति के सचिव एस स्वामीनाथन ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। मान्यता के मामले में अनिभिज्ञता जताते हुए जानकारी होने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी वे मुंबई में परिवारिक कार्यक्रम में हैं और वापस भिलाई लौटने के बाद ही इस संबंध में कसी प्रकार की बात कर सकेंगे। बहरहाल दो समितियों के विवाद के बीच श्री शंकरा विद्यालय की मान्यता को लेकर आखिरी निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के गाइडेंस के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को लेना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्री शंकरा की मान्यता बहाल होती है या यहां प्रशासक के द्वारा स्कूल का संचानल किया जाएगा?

डीईओ ने लिखा संचालक को पत्र

कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शुरुआती बारिश में ही बिगड़ गई औद्योगिक क्षेत्र की हालत: उद्योग चेम्बर ने कलेक्टर से मिलकर रखी यह मांग
ब्रिटेन में बनेगा पहला जगन्नाथ मंदिर, इस अरबपति ने दान किए 250 करोड़, 70 करोड़ में खरीदेगी 15 एकड़ जमीन
बलौदा बाजार डबल मर्डर का खुलासा : मां-बेटी के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
उपलब्धि: एम्स रायपुर ने पहली बार सफलतापूर्वक किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परीक्षा पे चर्चा : 10 फरवरी को पीएम मोदी देश भर के छात्रों से करेंगे बातचीत, 36 स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका
Next Article आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?