ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : दादा बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते की झलक पाने बीएम शाह अस्पताल पहुंचे सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : दादा बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते की झलक पाने बीएम शाह अस्पताल पहुंचे सीएम

By Mohan Rao
Published: January 3, 2023
Share
पोते के साथ सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दादा बन गए हैं। सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल व पुत्रवधु ख्याति बघेल ने पुत्र रत्न को जन्म दिया है। पोते के जन्म की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को रोक नहीं पाए और भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंच गए जहां उनकी बहू ने बेटे को जन्म दिया। सीएम बघेल के अस्पताल पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मजमा लगा रहा और हर कोई उन्हें पोते की बधाई दे रहा है।

मैं दादा बन गया. पोता हुआ है. pic.twitter.com/WuZtZLqknx

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 3, 2023

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू ख्याति बघेल को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उन्हें भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह 8 बजे ख्याति बघेल को अस्पताल लाया गया और यहां सुबह 9.43 बजे के आसपास ख्याति बघेल ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। पोते के जन्म की सूचना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सीएम हाउस से निकले और सीधे बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंच गए। इस दौरान वे काफी खुश दिखे।

दादा-दादी और पोता.🧒 pic.twitter.com/ANYYeoLLCX

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 3, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पोते की खुशी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ट्विटर व फेसबुक पेज पर सीएम भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि मैं दादा बन गया। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दादा-दादी और पोता। मुख्यमंत्री के पोस्ट पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। चंद मिनटों में ही बधाई देने वालों की संख्या एक हजार के पार कर गई।

छावनी बना अस्पताल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधु ख्याति बघेल को अस्पताल लाने के बाद पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अस्पताल में पहुंचने की सूचना मिली इसके बाद जिले की पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गई। सीएम बघेल अस्पताल पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बिना किसी चर्चा के वे वापस लौट गए।

सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
मोदी का नाम लिए बिना अय्यर ने कहा- अब देखें किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का
लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…
दुर्ग नगर निगम के 60 वाडों को मोतियाबिंद मुक्त कराने का अभियान जारी
बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Road Accident: नेशनल हाईवे पर छह वाहन आपस में टकराए, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Next Article अजम प्रेम की गजब कहानी : पति को छोड़ दामाद संग भागी सास, ससुर ने दर्ज कराया केस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?