ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का ऐलान, तटस्थ स्थल पर होगी दोनों देशों के बीच चर्चा, विदेश सचिव ने की पुष्टि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

Big news : भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का ऐलान, तटस्थ स्थल पर होगी दोनों देशों के बीच चर्चा, विदेश सचिव ने की पुष्टि

By Mohan Rao
Published: May 10, 2025
Share
विदेश सचिव मिसरी
SHARE

नेशनल न्यूज डेस्क। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद जो तनाव के हालात बने उसने एक युद्ध का रूप ले लिया। 6-7 मई की रात के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। तीन दिन चली सैन्य कार्रवाई के बाद अब दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम पांच बजे से संघर्षविराम लागू कर दिया गया है।

विक्रम मिस्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।

बताया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की। जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और नेतृत्व की सराहना करते हैं।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट किया, पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!

shreekanchanpath 116 # 08 February 2025
उर्वशी रौतेला का ये बोल्ड वीडियो देखकर फैंस हो रहे हैं बेकाबू, देखें Hot Video
CG में मुस्लिम युवक के घर से मिली लड़की, धर्म परिवर्तन का शपथ पत्र देख लोगों ने आधी रात घेरा SP ऑफिस, लड़की बोली प्यार करती हूं…
दुर्ग पुलिस ब्रेकिंग: एसपी मीणा ने किया थोक में पुलिस कर्मियो का तबादला…. एक ही थाने में जमे कर्मियों के बदले थाने… देखें पूरी सूची
तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें
Next Article हिन्द सेना मे रवि सरकार को युवा ब्रिगेड बस्तर संयोजक की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई हिन्द सेना मे रवि सरकार को युवा ब्रिगेड बस्तर संयोजक की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?