ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें

By Om Prakash Verma
Published: May 10, 2025
Share
India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें
India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने पूरे चरम पर है। पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों पर हमले कर रहा है। भारत भी इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच आम नागरिकों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब जम्मू और पंजाब में पाकिस्तान सीमा के निकट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे ने अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसी जगहों पर रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब री शेड्यूल कर दिया है। रेलवे अब इन ट्रेनों को सुबह के वक्त चलाया। जबकि रेलवे ने छोटी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है। दिन में चलने वाली सभी ट्रेनें जैसे चलती थी वैसे ही चलेंगी। रेलवे ने शाम को ब्लैकआउट होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

जो ट्रेनें बॉर्डर एरिया में रात को पहुंच रही थीं जैसे अमृतसर, जम्मू और फिरोजपुर, उन्हें रात की बजाय सुबह वहां पहुंचाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि यात्रियों को लाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें दिन में चलाने का फैसला किया है। इस बीच यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और जोधपुर जैसे सीमावर्ती इलाकों से संचालित 12 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 12462 साबरमती–जोधपुर, गाड़ी संख्या 54814 बाड़मेर–जोधपुर, गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर–हड़पसर, गाड़ी संख्या 54825 जोधपुर–बिलाड़ा और गाड़ी संख्या 22932 जैसलमेर–बांद्रा टर्मिनस को रद्द कर दिया गया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर–साबरमती, गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर–हावड़ा, गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर–मथुरा, गाड़ी संख्या 54826 बिलाड़ा–जोधपुर, गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर–साबरमती और गाड़ी संख्या 20496 हड़पसर–जोधपुर और गाड़ी संख्या 20490 मथुरा–बाड़मेर को भी रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश–बाड़मेर (दिनांक 09.05.25) केवल ऋषिकेश से जोधपुर तक ही संचालित होगी. इसका मतलब है कि यह ट्रेन जोधपुर-बाड़मेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

#WATCH | दिल्ली: रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, "स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हमने वहां से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। कल भी हमने जम्मू,… pic.twitter.com/7hNbJgqi9z

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हमने वहां से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। कल भी हमने जम्मू, उधमपुर, फिरोजपुर से 6 ट्रेनें चलाईं। आज भी हमने 6 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसमें अमृतसर से छपरा, बनिहाल से बडग़ांव, चंडीगढ़ से लखनऊ, फिरोजपुर से पटना, उधमपुर और जम्मू से नई दिल्ली तक की स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। हमारी कोशिश है कि हम दिन में ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चला सकें। हम रात के समय भी ट्रेनें चला रहे हैं। इसके लिए हम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में हैं। जिस किसी शहर में रात में ब्लैकआउट की घोषणा की जाती है। उस दौरान उस शहर से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया जाता है। जैसे ही यह समय खत्म हो जाता है। इसके बाद हम गाडिय़ों का परिचालन शुरु कर देते है।

सात महीने बाद शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा
ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को भारत में इस सप्ताह मिल सकती है इस्तेमाल की मंजूरी
मनी लॉन्ड्रिंग: कार्ति चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज
10वीं-12वीं के सिलेबस में होगी 30-40 प्रतिशत की कटौती…. माध्यमिक शिक्षा मंडल का निर्णय ….. क्लास टीचर बनाएंगे वाट्सएप ग्रुप
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने लिखा केन्द्रीय इस्पात मंत्री को पत्र: स्थानीय युवाओं को बीएसपी में नौकरी नहीं तो दिल्ली तक होगा उग्र प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की सख़्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला
Next Article Big news : भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का ऐलान, तटस्थ स्थल पर होगी दोनों देशों के बीच चर्चा, विदेश सचिव ने की पुष्टि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?