ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम

By Mohan Rao
Published: June 26, 2025
Share
6 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलविरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के कारण 4 महिला एवं 2 पुरूष माओवादियों ने सरेंडर किया है। इनमें नक्सली संगठन के एरिया कमेटी सदस्य, एलओएस मेम्बर एवं पार्टी सदस्य शामिल हैं जिन्होंने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की शपथ ली। सरेंडर करने वाले नक्सली नारायणपुर के माड़ डिवीजन एवं अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इस साल अब तक कुल 110 बड़े छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक प्रदान किया गया और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने कहा है कि  सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।

बता दें महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय भिलाई आनंद प्रताप सिंह, बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी, राकेश कुमार उप महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल भिलाई, प्रदीप कुमार दुबे उप महानिरीक्षक सेक्टर रायपुर, अमित तुकाराम काम्बले पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के मार्गदर्शन में एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार, सेनानी 135वीं वाहिनी बीएसएफ नवल सिंह, सेनानी 133वीं वाहिनी बीएसएफ एनएस कुटियाल आदि के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ की संयुक्त बल साथ माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

लगातार कैम्प स्थापित होने से बैकफुट पर नक्सली
नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। गुरुवार को नवल सिंह कमाण्डेट 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय कुमार कमाण्डेट 53वी वाहिनीं आईटीबीपी, राबिनसन गुडिया एएसपी (नक्सल ऑपरेशन), अक्षय साबद्रा एएसपी (नक्सल ऑपरेशन), सन्नी आलोक तिग्गा द्वितीय कमान 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, अषोक सिंह द्वितीय कमान 38 वीं वाहिनी आईईटीपी, जयदीप अग्रवाल डिप्टी कमाण्डेंट बीएसएफ. अनिल चौधरी डीसी 53 वी वाहीनी आईटीबीपी, दिनेष एसी 41 वी वाहिनी आईटीबीपी उप पुलिस अधीक्षक अरविंद किशोर खलखो, डॉ. प्रशांत देंवागन, मनोज मण्डावी, अविनाश कंवर, आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा आदि के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये।

विकास कार्यों ने भी किया है प्रभावित
माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुंचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग होना, निराशा, नक्सल संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिविजन एवं अमदेयी एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नारायणपुर डीआरजी, बीएसएफ एवं आईटीबीपी, का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों के हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम व पद

1. धनाय हलामी पिता नरसिंग उम्र 24 वर्ष जाति गोण्ड निवासी पंचायत तुषवाल  थाना बारसूर जिला बीजापूर पद- अमदेई एरिया कमेटी सदस्य ईनाम – 5 लाख
2. दशमती कोवाची पिता उंगो  उम्र 20 वर्ष जाति गोण्ड ग्राम पंचायत कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपूर   पद- नेलनार एलओएस सदस्य – ईनामी 1 लाख।
3. सुकाय उर्फ रोशनी पोयाम पिता भीमा उम्र 20 वर्ष जाति माडिया निवासी कंदाडी ग्राम पंचायत कस्तुरमेटा थाना कुकडाझोर पद. कुतुल एरिया पार्टी सदस्य (पीएम) – ईनामी 1 लाख।
4. चैतराम उसेण्डी उर्फ रूषी  पिता दशरू उम्र 28 वर्ष जाति माडिया ग्राम गुजनवाडा पंचायत हिकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद- सीसी गार्ड (पीएम)- ईनामी 1 लाख।
5. गंगू पोयाम पिता कुम्मा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी पंचायत कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ पद- डीवीसी गार्ड (पीएम) – ईनामी 1 लाख।
6. शारी उर्फ गागरी कोवाची पिता पूरोन उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी गट्टाकाल/ किसकाल पंचायत कुतुल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़ पद- एसीएम गार्ड (पीएम)- ईनामी 1 लाख।

संस्कृति विभाग में 54 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान का लाभ
केंद्र के सौतेले व्यवहार से टीकाकरण हो रहा बाधित… एपीएल वर्ग के 18 से 44 आयु वाले नागरिकों के टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने कलेक्टर व दुर्ग महापौर को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी
मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा-पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लें
फतेह: सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी शुरू…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब के नशे में पिता ने बेटे से छुड़ाया हाथ, चलते-चलते तालाब में गिरा…. डूबने से मौत
Next Article Good news : तेलंगाना के कोठागुडेम से छत्तीसगढ़ के किरंदुल तक बिछेगी रेलवे लाइन, अंतिम चरण में सर्वे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?