ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : दुर्ग जिले में खुलेंगे 12 मिलेट्स कैफे, भिलाई में दो और शेष निकायों में एक-एक…मिलेट्स आन व्हील भी होगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : दुर्ग जिले में खुलेंगे 12 मिलेट्स कैफे, भिलाई में दो और शेष निकायों में एक-एक…मिलेट्स आन व्हील भी होगा शुरू

By Mohan Rao
Published: February 7, 2023
Share
दुर्ग जिले में शुरू होंगे 12 मिलेट्स कैफे, भिलाई में दो और शेष निकायों में एक-एक
SHARE

दुर्ग। मिलेट्स के व्यंजनों की लोकप्रियता को देखते हुए जिले के नगरीय निकायों में 12 मिलेट्स कैफे आरंभ किये जाएंगे। यहां मिलेट्स से बनने वाले लोकप्रिय व्यंजन नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे। इसका संचालन एनयूएलएम से जुड़े महिला समूह के उद्यमी करेंगे। मिलेट्स व्यंजनों के विशेषज्ञ शेफ इन्हें व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। मिलेट्स कैफे को लेकर मंगलवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मिलेट्स कैफे के साथ ही मिलेट्स आन व्हील भी तैयार करें ताकि मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजनों को और लोकप्रियता मिल सके और उद्यमियों के लिए अच्छे अवसर पैदा हो सकें। कलेक्टर ने कहा कि भिलाई में 2 और शेष नगरीय निकायों में एक मिलेट कैफे आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि मिलेट के व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं और दुर्ग के नागरिकों के लिए भी यह खास अनुभव होगा। इसी तरह जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी जैविक सीमार्ट आन व्हील भी निकट भविष्य में आरंभ किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

निकायों में बायो फ्लाक में पाली जाएंगी मछली
कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के गौठान में ऐसी आजीविकामूलक गतिविधियां करनी हैं जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो। इसके लिए बड़े पैमाने पर बायोफ्लाक लगाकर मछली पाली जा सकती है। बायोफ्लाक में बहुत कम जगह में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है। जो भी गतिविधि करें, बड़े पैमाने पर करें। इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी।

घर के सामने दो पौधे लगाने का का करेंगे आग्रह
कलेक्टर ने कहा कि शहर की सुंदरता पौधों से हैं। हमारे शहर की सुंदरता हम सब की जिम्मेदारी है। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत हम सबसे अपने घर के सामने दो पौधे लगाने का आग्रह करेंगे। इसके लिए रेसीडेंशियल सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा। हर व्यक्ति घर के सामने अथवा अपने पार्क में पौधे लगाएगा तो हरियाली का दायरा स्वतः ही बढ़ जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं इसके लिए रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों से मिलेंगे।

टैक्स बढ़ाएं, सुविधाएं बढ़ाएं
कलेक्टर ने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए विज्ञापन आदि के माध्यम से अधिक राशि जुटाएं। साथ ही टैक्स कलेक्शन भी पूरी तरह होना चाहिए, इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि शहर में मच्छरों के उन्मूलन की दिशा में भी काम होगा और इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को वेंडिंग जोन बनाने के संबंध में हुई कार्रवाई पर भी जानकारी ली।

पटवारी प्रतिवेदन कितने दिन से लंबित, होगी समीक्षा
कलेक्टर ने कहा कि पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर मिलते रहें तो राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो जाता है। उन्होंने सभी एसडीएम को पंद्रह दिन से अधिक, एक महीने और दो महीने से अधिक लंबे समय तक प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों की सूची देने कहा ताकि विलंब के कारणों के संबंध में जानकर इस संबंध में समुचित कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने सबसे पहले राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि राजस्व संबंधी समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए राजस्व कैंप आयोजित किये जा रहे हैं जहां मौके पर ही लोगों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।

रिसाली निगम के कार्यालय में हो रहा गोबर से पेंट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया था निर्देश
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित 21 जोड़ों की शादी,  बैलगाड़ी में निकली बारात
डिजिटल अरेस्ट पर लगाम लगाने केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, मोबाइल एप पर मिलेगी कर्मचारियों की ‘कुंडली’
CG पुलिस के प्रधान आरक्षक ने आरक्षक की पत्नी से किया रेप, थाने पहुंचा मामला… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : छत्तीसगढ़ में रद्द हुई कई ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदल गया शेड्यूल… यात्रा करने से पहले पढ़ ले यह खबर
Next Article आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?