ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम

By Om Prakash Verma
Published: July 23, 2023
Share
Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
SHARE

नालंदा (एजेंसी)। पुल में फंसे बच्चे को नहीं बचाया जा सका था, लेकिन बोरवेल से फंसे शिवम को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। लगभग आठ घंटे उसने 150 फीट गहरे बोरवेल में बिताया। करीब सात घंटे से उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। दोपहर बाद डेढ़ बजे नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम पहुंची और साढ़े पांच बजे जैसे ही कीचड़ से सना शिवम गोद में आया तो परिवार वालों से पहले आपदा के यह सिपाही खुशी से उछल पड़े। यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की है। रविवार की सुबह 9 से साढ़े 9 बजे के बीच चार साल का शिवम 150 फीट बोरवेल में गिर गया था। सिलाव प्रखंड में नालंदा थाना क्षेत्र के कुल भदारी गांव में घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर से रेस्क्यू शुरू कर दिया था। सिलाव के सीओ और नालंदा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव में लगे। फिर पटना से आपदा प्रबंधन के एक्सपर्ट बुलाए गए थे।

बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई दी, बगल में खुदाई शुरू
घटना की सूचना फैलने के करीब एक घंटे बाद साढ़े दस बजे बोरवेल में मेडिकल सिलेंडर के पाइप से ऑक्सीजन देना शुरू किया गया। चुहन सिंह के खेत में यह बोरवेल फेल हो जाने के बाद मजदूरों ने उसे तार के पत्ते से ढंक दिया था। डोमन मांझी का चार साल का बेटा शिवम कुमार अपनी मां के पीछे-पीछे खेत की ओर आ गया था। मां को पता नहीं चला और बच्चा पत्ते के पास खेलने के चक्कर में बोरवेल में जा गिरा। उसके रोने की आवाज सुन भीड़ जुटी तो बोरवेल तक लोग पहुंचे। इसके बाद गांव वालों ने अपने स्तर से खुदाई शुरू कर दी। करीब साढ़े 10 बजे से दो जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा था। पौने 11 बजे के करीब घटनास्थल पर जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय भी पहुंच गए। पटना से एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

8 घंटे की मेहनत रंग लाई
रविवार होने के कारण सड़कों पर राहत थी, इसलिए पटना से घटनास्थल में आपदा प्रबंधन की विशेष टीम बहुत तेजी से चली और करीब ढाई घंटे में वहां पहुंच गई। बोरवेल के आसपास गैर-विशेषज्ञता वाले लोग फिलहाल अपनी हिम्मत दिखाते हुए जान बचाने के लिए खुदाई में लगे रहे। NDRF टीम के वहां पहुंचने के बाद विशेषज्ञों की टीम भी राहत कार्य में जुट गई। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। फिर लोगों ने चैन की सांस ली।

Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
उद्योग चेम्बर भिलाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा
देश में कोरोना से राहत का दौर जारी: 88 दिनों बाद 53 हजार नए केस, 24 घंटे में गई 1422 मरीजों की जान
सड़क हादसा, यूपी रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, 22 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : भोपाल से दो युवकों का अपहरण, भिलाई के होटल में रखा बंधक… ऐसे छुड़ाकर लाई सुपेला पुलिस
Next Article एक उत्पाद-एक जिला योजना : पपीता की खेती के लिए चुना गया रायपुर,  किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान व 3 लाख का कर्ज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?