ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
Share
Notification Show More
Latest News
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी
October 26, 2026
महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी
महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
October 26, 2026
मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल की सुविधाओं की ली जानकारी
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
October 26, 2026
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
लोकभवन में सतर्कता जागरूकता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी

By Om Prakash Verma Published May 18, 2023
Share
Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
Big News: नेहरू नगर में उद्योगपति के घर 30 लाख के गहनें और नगदी की चोरी, आलमारी उठाकर निकाला बाहर, परिवार को भनक भी नहीं लगी
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर द्वितीय में रविवार देर रात पांच बदमाशों ने फैक्टरी संचालक अभिनव अग्रवाल के मकान में घुसकर 30 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली।

पांचों बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुसे। सभी बदमाशों ने कच्छे, टीशर्ट और जुराब पहनी थी, सभी बिना जूते-चप्पल के थे। घर में घुसने के बाद एक बदमाश ने कमरे की खिड़की पर लगी जाली काटकर ग्रिल निकाली और कमरे में घुसकर दरवाजा खोल दिया। जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे बदमाशों ने उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। तीसरे कमरे में से चार बदमाश लोहे की अलमारी उठाकर बाहर ले आए और चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अभिनव अग्रवाल की गाजियाबाद में ही कारपेट बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात घर पर उनके पिता, पत्नी और एक बेटा दो कमरों में सो रहे थे। रात करीब डेढ बजे पांच बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। खटपट की आवाज न आए, इसके लिए बदमाशों ने कमरों के दरवाजे के नीचे कपड़े लगा दिए। सामान बैग में भरने के बाद बदमाश उनके पिता के कमरे के दरवाजे की कुंडी खोलकर मेन दरवाजे का कुंडा काटकर फरार हो गए। सुबह उनके पिता घूमने के लिए उठे तो उन्हें सामान बिखरा हुआ और कमरे का दरवाजा बंद मिला। मामले की सूचना उन्होंने सिहानी गेट थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक की मदद से जांच पड़ताल की।

दो घंटे घर में रहे बदमाश
अभिनव ने बताया कि बदमाश रात करीब 1.30 बजे घर में घुसे और साढ़े तीन बजे बाहर निकले। पांच बदमाशों ने आराम से दो घंटे तक घर खंगाला। चार बदमाश तो अलमारी उठाकर बाहर लाए जबकि एक बदमाश ने अंदर मेज पर रखीं घड़ी व अन्य जगह रखे सामान को इक्_ा किया।

बदमाशों ने नहीं होने दी आहट
अभिनव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ लग रहा था कि बदमाश अनुभवी थे। वे सभी बिना जुते-चप्पल के आए और वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हल्की आहट भी नहीं होने दी जिससे परिवार के लोग उठ जाते।

बदमाशों को ट्रेस कर रही पुलिस
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल की जांच की गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

Om Prakash Verma May 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : उधार के पैसे वापस नहीं करने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर फरार हुआ युवक, 6 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next Article CG big accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दो घायल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?