ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2023
Share
Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी
Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी
SHARE

दुर्ग तहसीलदार ने की देर रात रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो चेन माउंटेन समेत बारह आईवा ट्रक जप्त
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का मामला पुलिस बल मौके पर तैनात
दबिश से घबराये माफिया गाडिय़ाँ छोड़ मौके से हुए फरार

दुर्ग। जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन माफियाओं पर अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। मामला जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिरसा क्षेत्र का है जहा रेत का उत्खनन रात के अंधेरे में किये जाने की सूचना राजस्व विभाग को मिल रही थी। जिसके बाद तहसीलदार ख्याती नेताम सहित नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला ने स्वंय मौके पर पुलिस बल के साथ दबिश देकर जिले में हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है, तहसीलदार को देख रेत माफिया गाडिय़ों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। देर रात करीब 4 घंटे तक चली इस कार्यवाही में 2 चेन माउंटेन समेत 12 आईवा गाड़ी की जप्ती की कार्यवाही की गई है। फि़लहाल पता नहीं चल पाया है कि गाडिय़ां किसकी है।

आपको बता दें कि ये वही गांव है जहां नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव का निवास है और उनके पति भुनेश्वर यादव इसी ग्राम के सरपंच भी है, अब ऐसे में इस क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कई सवालों को जन्म देता दिखाई दे रहा है।

बहरहाल देर रात हुई इस कार्यवाही ने क्षेत्र के माफियाओं में खलबली पैदा कर दी है। कार्यवाही के बाद तकऱीबन देर रात 2 बजे जप्ती पंचनामा कार्यवाही पूरी कर ख्याती नेताम सहित नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला ने मौके पर पुलिस बल तैनात करा और वापस लौट गए थे। छापामार कार्यवाही देर रात 10 बजे से शुरू हुई जो कार्यवाही लगभग 4 घंटे तक चली, लेकिन जिले के जिम्मेदार खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस चार घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान कही नजर नहीं आये। जिसको लेकर भी कई सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे है।

Update Breaking: जगदलपुर खदान हादसा: मरने वालें की संख्या बढ़कर हुई 7, तीन मजदूर अभी भी लापता, रेसक्यू में जुटी SDRF और पुलिस
Breaking : स्मृति नगर के होटल में लगी आग, अल सुबह पहुंची अग्निशमन की टीम… कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
पठान का विरोध : भिलाई तीन के मुक्ता से लेकर मिराज सिनेमा तक पहुंचे बजरंगी, कहीं पोस्टर फाड़े तो कहीं शो कराया बंद
गोधन न्याय योजना आज से शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर खरीदकर किया योजना का शुभारंभ
हॉफ बिजली बिल के बाद भी विद्युत विभाग को बंपर फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग Earthquake: 24 घंटों में 6 बार कांपी धरती, दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, जान-माल की कोई हानि नहीं
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कांग्रेस की पाठशाला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?