ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा फैसला: कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 22 से 24 के बीच… प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन… इन बातों का रखना होगा ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ा फैसला: कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 22 से 24 के बीच… प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन… इन बातों का रखना होगा ध्यान

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information
Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information
SHARE

दुर्ग। प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस तथा गरम भोजन प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया है। कंटेन्मेंट जोन में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों को छोड़कर अन्य सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 22 से 24 जुलाई के मध्य खोले जाएंगे। केन्द्र प्रारंभ करने के पूर्व भवन का सेनेटाईजेशन किया जाएगा। हितग्राही को भवन में प्रवेश करने के पूर्व हाथों को साबुन और पानी से सेनेटाईज कराया जाएगा। साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। स्क्रीनिंग करते समय हितग्राही का बीमारी के प्रारंभिक लक्षण का भी आंकलन किया जाएगा। सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य बीमारी परिलक्षित होने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बता दें कोविड-19 के चलते वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बंद है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राहियों को घर पहुंच सूखा राशन प्रदाय किया जा रहा है। बच्चों के पोषण स्तर को बनाए रखने में यह सुविधा वर्तमान में प्रभावी नहीं है। जिसके वजह से कुपोषण के स्तर में कमी लाने में कठिनाई हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां डब्लू.एच.ओ, यूनिसेफ जैसी संस्थाओं का मानना है कि कोविड-19 के कारण कुपोषण में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कुपोषण की रोकथाम के लिए कारगार कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

आवश्यक रणनीति एवं कार्यवाही
भोजन पकाने के बर्तनों को उपयुक्त तरीके से साफ कराया जाएगा। हितग्राहियों को अलग-अलग समूहों में अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा। एक समय में 15 से अधिक व्यक्ति भवन में प्रवेश नहीं करेंगे। गरम भोजन के लिए 3-6 साल के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं सुपोषण अभियान के हितग्राही को ही प्रवेश की अनुमति होगी। केन्द्र में प्रवेश करने वाले सभी हितग्राहियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। चिन्हांकित क्षेत्रों में टिफिन सुविधा का भी विचार किया जाएगा। केन्द्र प्रारंभ करने के पूर्व विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी केन्द्र के प्रारंभ करने के पूर्व बरती जानी वाली सावधानियां
बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उनसे सहमति लिया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों के बीमार होने पर आवश्यक सावधानी और सर्तकता के बारे में अवगत कराया जाएगा। बीमार व्यक्तियों के लिए समूचित प्रबंधन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बीमारी की लक्षणों को पहचानने की महत्ता के बारे में अवगत कराया जाएगा। किसी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर केंद्र को सेनेटाईज किया जाएगा। संक्रमित पाए जाने की दशा में 3 दिवस के लिए केंद्र को पूर्णत: बंद किया जाएगा और अन्य सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।

हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
मुख्यमंत्री साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन
चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक तैयार है भारत, नेवी के आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश
CG Breaking : भिलाई के बाद अब रायपुर के आधा दर्जन स्पा सेंटर में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिली 20 से ज्यादा युवतियां
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, गांवों से लेकर शहरों तक मजबूत होंगे सरकारी अस्पताल, सीएम बघेल ने कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 638 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बहार
Next Article Killing of plant worker missing for three days: In a few hours, the police reached the killer तीन दिन से लापता संयंत्र कर्मी की हत्या: चंद घंटों में पुलिस पहुंची हत्यारे के पास, आखिरी बार जिसके साथ दिखा वही निकला कातिल… जाने इस हत्याकांड की वजह और वारदात का तरीका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?