ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले CM साय का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले CM साय का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज

By Mohan Rao
Published: January 11, 2024
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री साय ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश के सभी स्कूल व कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल व कालेज बंद रहेंगे। यानी छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग की है। उन्होंने कहा था कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कालेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके।

शुष्क दिवस की भी घोषणा
मुख्यमंत्री साय ने इससे पहले श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित कर रखा है। मुख्यमंत्री साय ने इस बारे में आबकारी विभाग को निर्देश जारी किया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दिन देसी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेगी साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…
हर प्रयास नाकाफी, माह भर में दोगुने हो गए डेंगू के मरीज, प्रदेश में मरीजों की संख्या 27 हजार से पार
गांदरबल में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, तीन जवान घायल
चार दिन से लापता नाबालिग की हत्या, नाले में मिली लाश… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कोरोना: बढ़ते केस और मौतों पर केंद्र सख्त, इन राज्यों को चेताया, निपटने के लिए दिया फॉर्मूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, जान-माल की कोई हानि नहीं दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, जान-माल की कोई हानि नहीं
Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला कनेक्शन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?