ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना: बढ़ते केस और मौतों पर केंद्र सख्त, इन राज्यों को चेताया, निपटने के लिए दिया फॉर्मूला
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना: बढ़ते केस और मौतों पर केंद्र सख्त, इन राज्यों को चेताया, निपटने के लिए दिया फॉर्मूला

By @dmin Published December 5, 2021
Share
कोरोना: बढ़ते केस और मौतों पर केंद्र सख्त, इन राज्यों को चेताया, निपटने के लिए दिया फॉर्मूला
कोरोना: बढ़ते केस और मौतों पर केंद्र सख्त, इन राज्यों को चेताया, निपटने के लिए दिया फॉर्मूला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को चिठ्ठी लिखकर कोरोना वायरस के बढ़ते केस की रोकथाम और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को इस मामले में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और मिजोरम के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को भी आगाह किया है।

भूषण ने कहा, इन पांच राज्यों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन को लेकर आगे की रणनीति बनाने की जरूरत है। साथ ही कोरोना के प्रसार और इससे जुड़ी मौतों को रोकने के लिए कोविड के उचित नियमों का पालन भी किया जाए। भूषण ने चिठ्ठी में कहा है कि कोरोना से जुड़ी मौतों और इसके नए मामलों को रोकने के लिए मौजूद टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट-कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर स्ट्रैटजी के तहत कदम उठाए जाने की जरूरत है।

भूषण ने इन पांच राज्यों से उस चि_ी पर भी ध्यान देने को कहा है जो उन्होंने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच 27 नवंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी थी। उन्होंने उस समय सभी राज्यों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच और सर्विलांस में तेजी लाने, उभरते हॉटस्पॉट की निगरानी और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को तत्काल ट्रैक करने जैसे कुछ सुझाव दिए थे।

केरल
राजेश भूषण ने बताया कि केरल में दिसंबर 3 तक के मुताबिक, एक महीने के अंदर 1 लाख 71 हजार 521 मामले आए। बीते एक महीने में देशभर में आए कोरोना के नए केसों में से 55.8 फीसदी केरल से हैं। उन्होंने बताया कि केरल में 26 नवंबर तक के हफ्ते की तुलना में 3 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते के दौरान मौतें भी कुछ बढ़ी हैं। पहले हफ्ते में जहां 1890 मौतें हुईं तो वहीं, दूसरे हफ्ते में 2118। थिरुसुर, मलप्पुरम, कोझिकोड और कोल्लम ऐसे जिले हैं, जहां एक सप्ताह में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।

तमिलनाडु
तमिलनाडु में 3 दिसंबर तक के एक माह में 23 हजार 764 नए केस दर्ज किए गए। वेल्लोर और चेन्नई में बीते हफ्ते साप्ताहिक नए मामलों में भी इजाफा देखा गया है।

मिजोरम
4 दिसंबर तक के आंकड़ों में एक माह के अंदर राज्य में कोरोना के 12 हजार 562 नए केस आए। एक महीने में भारत के अंदर आए कुल कोरोना केसों में से 4.1 फीसदी मिजोरम से थे। आइजॉल जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।

कर्नाटक
भूषण ने कर्नाटक के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रटरी को लिखी चि_ी में राज्य में कोरोना के बढ़ते नए केस के बारे में जिक्र किया है। 16 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में जहां यह संख्या 1 हजार 664 थी, तो वहीं 3 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में यह आंकड़ा 2 हजार 272 हो गया है। वहीं, इस दौरान मौतें भी 22 से बढ़कर 29 हो गईं।

ओडिशा
राज्य में एक माह के अंदर में 7 हजार 445 नए केस दर्ज किए गए और देश में आने वाले कुल मामलों में से 2.5 फीसदी ओडिशा से ही थे। राज्य का खोद्र्धा जिला है जबां सबसे ज्यादा साप्ताहिक मामले (900 नए केस) दर्ज किए गए। वहीं, 30 में से 6 जिले- ढेनकनाल, कंधमाल, नबरंगपुर, केंदुझार, अनुगुल और बालांगीर में 26 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह की तुलना में 3 दिसंबर को खत्म होने वाले सप्ताह में एक्टिव केसलोड भी बढ़ा है।

जम्मू और कश्मीर
भूषण के मुताबिक, 3 दिसंबर को खत्म हुए महीने में केंद्र शासित प्रदेश के अंदर कुल 4 हजार 806 नए कोरोना मामले आए हैं। कठुआ, जम्मू, गंदेरबाल और बारामूला जैसे कुछ जिले ऐसे हैं, जहां पिछले हफ्ते की तुलना में नए मामले बढ़े हैं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin December 5, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को दोनों डोज लगे
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प: सीएम बघेल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?