Bhilai. छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश के 13 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। इसमें कई बड़े नाम है जिनकी छुट्टी कर दी गई वहीं कुछ ऐसे नाम सामने आए जो हैरान करने वाले हैं। भाजपा ने भिलाई, राजधानी रायपुर, राजनांदगांव सहित 13 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को बनाया गया है। वहीं रायपुर से श्रीचंद सुंदरानी की छ़ट्टी कर जयंती पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संजीव साह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में धमन साहू, नारायणपुर में रूप साय सलाम, सुकमा में धनीराम बारसे, सक्ति में कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर-चांपा में गुलाब चंदेल, सारंगढ़ में सुभाष जालान, जसपुर में सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अनिल केसरवानी, कोरिया में कृष्ण बिहारी जयसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
देखें पूरी सूची





