श्रीकंचनपथ डेस्क। हिमाचल प्रदेश व गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची ने दावेदारों को चौंका दिया है। पहली लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के दो बार के सीएम रहे प्रेम कुमार धूमल का टिकट कट गया है। वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में 62 उम्मीदवारों की टिकट फाइनल की गई है। हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल का पत्ता काट दिया गया है। प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर या हमीरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन इन दोनों ही सीटों पर उनका नाम नहीं है। हालांकि कहा जा रहा है कि भाजपा की दूसरी लिस्ट अभी बाकी है और संभव है प्रेम कुमार धुमल को किसी दूसरी जगह से टिकट दिया जाए।
हिमाचल के मुख्य सीटों पर यह है उम्मीदवार
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर और सुजानपुर सीट से कैप्टन (रिटायर्ड) रणजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उना से सतपाल सिंह सत्ती, मंडी से अनिल शर्मा, बीजेपी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चुराह सीट से हंस राज, भरमौर सीट से डॉक्टर जनक राज, चम्बा सीट से इंदिरा कपूर और डलहौजी से डीएस ठाकुर को टिकट दिया है। इसी प्रकार भटियाल सीट से विक्रम जरयाल, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, जवाली से संजय गुलेरिया, जसवां प्रागपुर से विक्रम ठाकुर और जयसिंहपुर से रविंदर धीमान को टिकट दिया है।
इसी प्रकार सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी और लाहौल स्पीति सीट से बीजेपी ने डॉक्टर रामलाल मारकण्डेय, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार से सुरेंदर शौरी, अन्नी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीपराज कपूर, सुंदरनगर से राकेश जम्बाल, नाचन से विनोद कुमार, दरंग से पूरन चंद ठाकुर, जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर,
बल्हू से इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, भोरंज से अनिल धीमान, नादौन से विजय अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरगटा, रोहड़ू से शशि बाला और किन्नौर से सूरत नेगी को उम्मीदवार बनाया है।
12 नवंबर को होगा चुनाव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नगाड़ा बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर होगी। 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी।
देखें भाजपा की पूरी सूची








