ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking:_अप्रत्याशित घटना: गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बांटते चक्कर खाकर गिरे युवक की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNews

Big Breking:_अप्रत्याशित घटना: गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बांटते चक्कर खाकर गिरे युवक की हुई मौत

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
Big Breking:_अप्रत्याशित घटना: गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बांटते चक्कर खाकर गिरे युवक की हुई मौत
Big Breking:_अप्रत्याशित घटना: गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बांटते चक्कर खाकर गिरे युवक की हुई मौत
SHARE

सदमे में डूबे नव युवा एकता मंच साथी
भिलाई। चरोदा के जोन-2 में सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन का भव्य प्रतिरुप बनाकर गणेशोत्सव मना रहे नव युवा एकता मंच के सदस्यों की खुशियां मातम में बदल गई है। इस समिति के एक सदस्य की बुधवार को पंडाल पर पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटते समय चक्कर खाकर गिरने से हुई मौत ने गणेशोत्सव की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। इस अप्रत्याशित घटना से समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही परिवार के लोग गहरे सदमे में डूब गए हैं।

गणेशोत्सव पंडाल पर दर्शनार्थियों को पूड़ी सब्जी और हलवा का प्रसाद बांटते समय जोन-2 चरोदा रेलवे कालोनी निवासी जीतेन्द्र निषाद पिता राम दयाल निषाद (36 वर्ष) की मौत हो गई। जीतेन्द्र को हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है। यह अप्रत्याशित घटना बुधवार को रात सवा 9 बजे के आसपास की है। जीतेन्द्र समिति के अन्य सदस्यों के साथ गणेशोत्सव पंडाल पर आने वाले दर्शनार्थियों को पूड़ी बांट रहा था। तभी अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। समिति के सदस्य पंडाल के पास खड़ी जीआरपी चरोदा चौकी के चार पहिया वाहन में जीतेन्द्र को लेकर नजदीक के रेलवे अस्पताल लेकर भागे। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच करने के साथ ही जीतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

इस बात की जानकारी मिलते ही जोन-2 में नए संसद भवन के जैसा भव्य पंडाल बनाकर गणेशोत्सव का आयोजन कर रहे नव युवा चेतना मंच के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। गणेशोत्सव स्थल पर बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कर दिया गया। इस घटना से रेलवे कालोनी में शोक का माहौल बना हुआ है। हर कोई जीतेन्द्र की गणेशोत्सव में रहने वाली भागीदारी और मिलनसारिता को याद कर रहा है। आज सुपेला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद चरोदा मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच जीतेन्द्र निषाद का अंतिम संस्कार किया गया।

नव युवा चेतना मंच के संरक्षक और चरोदा निगम के वरिष्ठ पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जीतेन्द्र निषाद समिति का समर्पित और कर्मठ सदस्य था। प्रतिवर्ष जोन-2 गणेशोत्सव में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था। उसका यूं ही चला जाना खल गया। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान पूजा विधि चलती रहेगी। लेकिन सांस्कृतिक आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम भी अब सादगी के साथ संपन्न करने का निर्णय लिया गया है।

पहले एक बार आया था हार्ट अटैक
पता चला है कि जीतेन्द्र निषाद को पहले भी एक बार हार्ट अटैक आ चुका था। पिछले साल दीपावली के आसपास उसकी तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे उच्च रक्तचाप की भी शिकायत थी। उसके पिता राम दयाल निषाद रेलवे से रिटायर्ड हैं। इस घटना के बाद उसकी पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीतेन्द्र बहुत पहले निजी कंपनी में काम करता था। लेकिन रेलवे कर्मचारी रहते उसके पिता को लकवा मार गया। जिसके बाद जीतेन्द्र अपना काम छोड़कर पिता को कार्य स्थल लाने ले जाने लगा। इस बीच पिता सेवानिवृत्त हो गए और जीतेन्द्र घर पर रहकर उनकी सेवा कर रहा था।

सरकार के एक साल: सी एम साय ने गिनाई उपलब्धियां, बोले-  जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि
बिहार चुनाव : 28 दिन बाद भिलाई लौट रहे राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, कहा बिहार में महागठबंधन जीत तय
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, ली पद व गोपनियता की शपथ, मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा जेल से रिहा, अच्छे व्यवहार के चलते समय से पहले छूटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दस दिनों तक चलने वाला ओणम पर्व आज से शुरू, जानिए क्यों बनाते हैं फूलों की रंगोली दस दिनों तक चलने वाला ओणम पर्व आज से शुरू, जानिए क्यों बनाते हैं फूलों की रंगोली
Next Article कोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, वैक्सीनेशन भी जरूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?