ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking: Fake News Alert-Alert-Alert: सोशल मीडिया ग्रुप्स हो जाओ सावधान, आप हैं दुर्ग पुलिस की नजर में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breking: Fake News Alert-Alert-Alert: सोशल मीडिया ग्रुप्स हो जाओ सावधान, आप हैं दुर्ग पुलिस की नजर में…

By Om Prakash Verma
Published: November 16, 2022
Share
Big Breking: Fake News Alert-Alert-Alert: सोशल मीडिया ग्रुप्स हो जाओ सावधान, आप हैं दुर्ग पुलिस की नजर में…
Big Breking: Fake News Alert-Alert-Alert: सोशल मीडिया ग्रुप्स हो जाओ सावधान, आप हैं दुर्ग पुलिस की नजर में…
SHARE

दुर्ग। बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर मीणा ने पुलिस अधीक्षक से जिले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सड़क सुरक्षा, सामाजिक सौहाद्रता, सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारियां फैलने की स्थिति, वी.आई.पी आयोजन एवं पुलिस विभाग के सूचना तंत्र के विषय में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को संयम से काम लेने और सभ्य भाषा के इस्तेमाल की हिदायत दी। किसी भी हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग पुलिस अधिकारी, कर्मचारी न करें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारियां रोकने के लिए अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
कलेक्टर ने जिले में सामाजिक सौहाद्रता और अखंडता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेक न्यूज पर नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न वाट्सएप ग्रुप्स की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी, ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाया जा सके। सामाजिक सौहाद्रता, देश की एकता एवं अखंडता में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगने पर कोई अधिकारी जानकारी देने के लिए घबराएं नहीं जो जांच कर रहा है टाईमली रिस्पांड करें ताकि पब्लिक के बीच कोई भ्रांति न फैले।

जिले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस करेगी आदतन बदमाशों की निगरानी
अपराधिक मानसिकता के लोगों व आदतन बदमाशों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी होती रहनी चाहिए ताकि अपराध की संभावनाओं में कमी लाई जा सके।

कोटवारों को प्रशिक्षित कर जिले के इन्फ़ॉर्मेशन स्ट्रक्चर को किया जाएगा मजबूत
जिले के इनफॉर्मेशन स्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम को जिले के कोटवारों की सूची बनाकर उनके कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही अयोग्य कोटवारों को सेवा से मुक्त कर नियमानुसार योग्य लोगों को नियुक्त किया जाए। कोटवारों को ब्लाक और जिला स्तर पर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए। कोटवार पुलिस विभाग के इनफॉर्मेसन सिस्टम की इकाई है उस इकाई को इतना मजबूत करें कि ग्रामीण स्तर पर छोटी से छोटी सूचना मिल पाए।

सड़क दुर्घटनाएं रोकना एक मानवीय कार्य है और प्रशासन की जिम्मेदारी है
सड़क दुर्घटना में एस.डी.एम. व थानेदार मौके पर जाकर कारणों की समीक्षा करें एवं इसकी रिपोर्ट दें, ताकि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संभावित प्रयास किए जा सकें। हाईवे/पुलिस पेट्रोलिंग और पुलिस चौकियों के साथ कम्युनिकेशन स्थापित किया जाए जिससे सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गतिविधियों पर मानिटरिंग की जा सके। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव और रात में बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पर्यटन स्थल मेंडरी घूमर में मिले दो शव, अभी तक नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
वैक्सीन सर्टिफिकेट नहीं तो सैलरी भी नहीं, सरकार ने दिया आदेश
CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की का रेता गला… गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
राज्य सरकार ने लिया अहम फैसला: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 31 लघु वनोपजों की होगी खरीदी
शादी-विवाह में आई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें : सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarhia Olympic का समापन, जिला स्तर पर पहुंचने खिलाड़ियों ने दिखाया दम Chhattisgarhia Olympic का समापन, जिला स्तर पर पहुंचने खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Next Article दुर्ग में बेकाबू बस की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किसानों की मौत, एक ही गांव के थे तीनों, गुस्साए ग्रामीणों ने की बस में जमकर तोडफ़ोड़ दुर्ग में बेकाबू बस की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किसानों की मौत, एक ही गांव के थे तीनों, गुस्साए ग्रामीणों ने की बस में जमकर तोडफ़ोड़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?