ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान
Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। रविवार दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी।

एसडीपीओ के मुताबिक, घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए। कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया
नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई। वे दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंच गए थे। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता थे। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।

क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

आरोपी एएसआई पत्नी का बयान
रिपोट्र्स की मानें तो ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर एएसआई गोपाल दास ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी एएसआई पत्नी का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे इस घटना के बारे में समाचार के जरिए ही पता चला। सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई है। वे आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे।

बिरहोर परिवार के गृह प्रवेश में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता
बात का बतंगढ़: दिल्ली वालों से कम जीते हैं छत्तीसगढ़ के लोग
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
प्रणब की किताब में दावा- भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान… निर्वाचन आयोग ने इन आईकार्ड को किया मान्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप
Next Article छावनी थाने के सामने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई, FIR दर्ज कराने पहुंचा चालक तो सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?