ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित

By Om Prakash Verma
Published: May 8, 2023
Share
Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित
Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित
SHARE

हनुमानगढ़ (एजेंसी)। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह करीब 10:25 बजे भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट विमान क्रैश हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष समेत तीन लोग घायल हैं। एक घायल गंभीर बताया जा रहा है। फाइटर जेट के पायलट राहुल अरोड़ा (25 वर्ष) और को-पायलट सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के गांव बहलोल नगर के पास भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिर गया। हादसे के दौरान पायलट और को-पायलट ने पैराशूट के जरिए कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन मकान पर विमान गिरने से आसपास के लोग इसकी चपेट में आ गए। अब तक हादसे में तीन महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। मृतक महिलाओं के नाम बंसो, बंतो और लीलादेवी हैं। हनुमानगढ़ सदर थाना इंचार्ज एसएचओ लखबीर सिंह ने तीन मौतों की पुष्टि की है। हादसे में एक पुरुष समेत तीन लोग घायल हैं।

Indian Air Force MIG-21 Aircraft Crashes near Hanumangarh in Rajasthan News in Hindi

लोगों ने की पायलट की मदद
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीलीबंगा पुलिस और सेना का हेलिकॉप्टर मदद के लिए मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद गांव के लोग तत्काल घटनास्थल की तरफ भागे और पैराशूट की सहायता से उतरे पायलट की मदद की। लोगों ने पायलट को छांव में लिटाया और उसे मालिश की। वहीं, कुछ लोगों ने जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाया। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हनुमानगढ़ में क्रैश हुए मिग-21 विमान को पायलट राहुल अरोड़ा उड़ा रहे थे। उनकी सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के वक्त वह किसी तरह विमान को घनी आबादी वाले इलाके से दूर लेकर पहुंचे, लेकिन जिस मकान पर विमान गिरा वह रिहायशी इलाके में सबसे आखिर में बना था। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हरीश और अन्य लोगों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट द्वारा सूझबूझ से काम लेते हुए विमान को गांव के बाहर की तरफ लाया गया, घनी आबादी वाले इलाके में विमान के गिरने से और भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिस घर पर विमान गिरा है, वहां बच्चे खेल रहे थे।

उड़ान भरने के 15 मिनट बाद विमान में आई थी खराबी
बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने सूरतगढ़ एयर बेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही तकनीकि खराबी के चलते पायलट ने विमान पर से अपना नियंत्रण खो दिया था। हादसे से पहले दोनों पायलट ने खुद को विमान से इजेक्ट करके अलग कर लिया था। सूझबूझ के चलते विमान के पायटल और को-पायलट दोनों सुरक्षित बच गए।

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक तरक्की का रास्ता
Satpura Tiger Reserve: फिर जंगल की सैर पर रवीना टंडन, सफारी से शेयर किए बाघ के वीडियो
श्री दक्षिणेश्वर (शत्रुहन्ता)हनुमान मंदिर सी मार्केट सेक्टर-6 का 23 वां स्थापना दिवस कल, दिनभर होंगे विविध कार्यक्रम
स्पोट्र्स मोड में नजर आए मेयर नीरज पाल… छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल खेलकर खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन
CG Crime : संदिग्ध हालत में मिला 10 वीं की छात्रा का शव, पुलिस के इंतजार में 20 घंटे पड़ा रहा… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी
Next Article चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करती हैं आइब्रो, इन घरेलू नुस्खों से बनाएं इन्हें काला और घना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?