ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी

By Om Prakash Verma Published May 8, 2023
Share
Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी
Big News: बड़ा हादसा: मलप्पुरम में नाव पलटी, 22 लोगों की मौत, पीडि़तों से मिलने पहुंचे सीएम, रेस्क्यू अभियान जारी
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक हाउसबोट पलट गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 40 लोग सवार थे। हालांकि, राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने नाव में सवारों के सही आंकड़े होने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी इस घटना के पीडि़तों से मिलने पहुंचे। उन्होंने यहां तालुक अस्पातल में मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की।

दूसरी तरफ एनडीआरएफ के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। स्कूबा डायविंग टीम को भी बुलाया गया है। साथ ही नौसेना की टीम और कोस्ट गार्ड की टीम भी पहुंची हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी शिजू केके ने बताया कि अब तक हमने 22 लाशें बरामद की हैं। हमें नाव पर सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, इसलिए हम यह पता लगाने के लिए खोज जारी रखे हुए हैं कि क्या और भी पीडि़त कीचड़ में फंसे हैं या नहीं।

#WATCH | Malappuram boat accident: Indian Navy's Chetak helicopter called in to assist in the search and rescue operation.#KeralaBoatTragedy pic.twitter.com/42s8b7hPsO

— ANI (@ANI) May 8, 2023

स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्थिति का आकलन करने के लिए आपात बैठक बुलाई। बयान में कहा गया है कि जॉर्ज ने निर्देश दिया कि घायलों के लिए विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया जाए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि शवों को जल्द से जल्द परिजनों को सौंपा जा सके। इसमें कहा गया है कि त्रिशूर और कोझीकोड जैसे जिलों से डॉक्टरों सहित पर्याप्त कर्मचारियों को बुलाकर तिरूर, थिरुरंगडी, पेरिंथलमन्ना अस्पतालों और मनचेरी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाए। केरल में सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीडि़तों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

#WATCH | Kerala: Rescue operation underway after a tourist boat capsized near Tanur in Malappuram district.

So far, death toll in the incident stands at 18. https://t.co/SXfTZcZyi7 pic.twitter.com/sxvwiAFpV9

— ANI (@ANI) May 7, 2023

राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
मलप्पुरम नाव हादसे पर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं जीवित बचे लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं।

उपराष्ट्रपति ने जताया शोक
मलप्पुरम नाव दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; सभी के सुरक्षित बचाव और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जताया दुख
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, मलप्पुरम में तनूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख पहुंचा है। जिला प्रशासन को प्रभावी ढंग से बचाव कार्यों का समन्वय करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।

मरने वालों में ज्यादातर बच्चे
पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास के साथ बचाव अभियान का कॉर्डिनेशन कर रहे केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने बताया कि जिन अस्पतालों में नाव के अंदर फंसे लोगों को निकालकर भर्ती किया गया है उनसे मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जो स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आए थे। घटना रविवार की शाम सात बजे मलप्पुरम के ओट्टूमपुरम के थूवलथीरम में हुई। अब्दुरहीमन ने कहा कि गंभीर हालत में चार लोगों को कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि 20 शवों में से 15 की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नाव को तट पर लाया जा रहा है। नाव के अंदर से और शव मिलने की संभावना है।

40-50 लोग सवार थे
घटना के बाद तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे एक युवक ने बताया कि हाउसबोट पर कम से कम 40-50 लोग सवार थे। खुद को शफीक बताने वाले शख्स ने बताया कि नाव डबल डेकर थी। उनके मुताबिक, दो दरवाजे थे लेकिन नाव पलटने के बाद अंदर के दरवाजे बंद हो गए।

राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर मलप्पुरम जिला कलेक्टर को समन्वित आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि दमकल और पुलिस इकाइयां, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी और जिले के तनूर और तिरुर इलाकों के स्थानीय लोग बचाव अभियान में शामिल हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि मंत्री अब्दुरहिमन और रियास बचाव अभियान का समन्वय कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि पानी से निकाले गए लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma May 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर पर हुआ विवाद तो युवक ने फूंक दी अपनी स्कॉर्पियो, चंद मिनटों में जलकर हुआ खाक
Next Article Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?