ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिग ब्रेकिंग: बंद होगा कचांदुर स्थित शासकीय कोविड सेंटर ! ….केसेस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन बना रहा योजना… जल्द लिया जाएगा निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिग ब्रेकिंग: बंद होगा कचांदुर स्थित शासकीय कोविड सेंटर ! ….केसेस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन बना रहा योजना… जल्द लिया जाएगा निर्णय

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
Big Breaking: Government Kovid Center at Kachandur will be closed
Big Breaking: Government Kovid Center at Kachandur will be closed
SHARE

भिलाई। कचांदुर स्थित शासकीय कोविड सेंटर को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। जिले में घटते कोरोना मरीजों की संख्या व होम आईसोलेशन की सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन यह योजना बना रहा है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से कचांदुर के कोविड सेंटर को बंद किया जाएगा। फिलहाल कचांदुर स्थित कोविड सेंटर में एडमीशन भी कम हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि होम आईसोलेशन की सफलता व निजी अस्पतालों में मिल रही इलाज की सुविधा के कारण शासकीय कोविड सेंटर में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है।
बता दें कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कचांदुर स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर बनाया गया। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी गई। कोविड सेंटर बनने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों को काफी राहत मिली। अब तक यहां से सैकड़ों कोरोना मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अब इसी कोविड सेंटर को जिला प्रशासन बंद करने की योजना बना रहा है। इसके पीछे जिले में घट रहे कोरोना मरीजों को कारण बताया जा रहा है।

Contents
  • लॉकडाउन के पहले व लॉकडाउन के बाद की यह है स्थिति
  • होम आईसोलेशन को बढ़ावा

लॉकडाउन के पहले व लॉकडाउन के बाद की यह है स्थिति

जिले में बढ़तें कोरोना संक्रमितों को देखते हुए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने 20 से 30 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया था। कलेक्टर द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का लाभ भी मिला। लॉकडाउन लगने के पहले 11 दिनों में कुल 3210 पॉजिटिव केस आए और 99 मरीजों की मौत हुई। लॉकडाउन के 11 दिनो में यह संख्या घटकर 2858 तक पहुंची। इस दौरान 62 लोगों की मौत हुई है। वहीं लॉकडाउन के बाद 11 दिनों में कुल पॉजिटिव मरीज 2389 रहे और 50 की मौत हुई। यही नहीं इसके बाद भी रोजाना जिले में कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है। इसकी वजह से कोविड सेंटर कचांदुर में भी मरीजों की संख्या काफी घट रही है।

होम आईसोलेशन को बढ़ावा

हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए होम आईसोलेशन को बढ़ावा दिया गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद लोगों की सुविधानुसार उन्हें घर पर ही इलाज की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है। इसके लिए अलग कमरे व अलग से टॉयलेट की बाध्यता है। होम आईसोलेशन की सुविधा मिलने के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ लिया जिला प्रशासन की निगरानी में स्वस्थ्य भी हुए। माना जा रहा है इस वजह से भी कोविड सेंटर में मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है।

Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर
मणिपुर सरकार मीरा को तोहफे में देगी 1 करोड़ रुपए… वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का इनाम
CG Breaking: दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार में चला चाकू, एक युवक की मौत… पुरानी रंजिश में विवाद के हत्या
Budget 2024 :  सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा, चार करोड़ से ज्यादा युवाओं को फायदा, टैक्स स्लैब में बदलाव
विधायक महापौर की मौजूदगी में कलेक्टर ने सभी विभागों की ली बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र… बढ़ते यौन अपराधिक प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई के लिए सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की रखी मांग
Next Article Corporation officials visited on holiday Were studying without a mask 8 दिन में 19938 घरों का सर्वे…. कर्मचारियों के साथ आयुक्त भी पहुंचे घरों तक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?