ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : पिता व फुफा से तंग सगी बहनों ने घर छोड़ा, शिकायत हुई तो इस हालत में मिली बहनें… किए चौंकाने वाले खुलासे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : पिता व फुफा से तंग सगी बहनों ने घर छोड़ा, शिकायत हुई तो इस हालत में मिली बहनें… किए चौंकाने वाले खुलासे

By Mohan Rao
Published: November 26, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। छावनी में रहने वाली दो सगी बहनों ने अपने पिता व फुफा से परेशान होकर घर छोड़ दिया। लगभग दो सप्ताह पहले घर से गई बहनों के संबंध में पिता ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के 10 दिन बाद पुलिस ने दोनों बहनों को रायपुर से सकुशल बरामद किया। इसके बाद दोनों ने पुलिस को जो बताया वह चौंकाने वाला सच था। दरअसल दोनों बहनों से उसका पिता छेड़छाड़ करता था। यही नहीं बड़ी बहन से तो उसके फुफा ने दुष्कर्म भी किया। इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता व फुफा को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहन ने बताया कि 2017 में वह छावनी स्कूल में पढ़ाई करती थी। उस समय यह 16 साल की थी। स्कूल के पास इसके बुआ-फूफा रहते हैं और लंच टाईम में वह अपने बुआ-फूफा के घर जाकर खाना खाती थी। 27 अगस्त 2017 के दोपहर 2 से 3 बजे बुआ के घर गई तो उसकी बुआ घर पर नहीं थी। फूफा घर पर अकेले होने से पीड़िता स्कूल वापस जाने की बात कही। तब फूफा ने उसे छोड़ने की बात कही और उसे छेड़ने लगा। इसके बाद दूसरे दिन भी बुआ घर पर नहीं थी तो फुफा ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला चलने लगा।

बच्ची ने यह बात जब अपनी बुआ को बताई तो उसने उल्टा उसे डांट दिया। इसके बाद उसने यह बात अपने पिता को बताई लेकिन उसने भी डांटकर चुप करा दिया और पढ़ाई छुड़वाकर घर पर बिठा दिया। पीड़त की मां मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं थी इसके बाद उसका पिता उसे व उसकी बहन को अपने पास सुलाता था। पिता भी अपनी बेटियों पर गंदी नजर रखने लगा और रात को उनसे छेड़छाड़ करता था। इन्हीं सब हरकतों से तंग आकर दोनों बहने लगभग दो सप्ताह पहले घर छोड़कर चली गई औशर रायपुर अपनी एक सहेली के घर पर रहने लगी।

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
इसके बाद पिता ने ही थाने पहुंचकर अपनी बेटियों के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। खुर्सीपार पुलिस इनकी पतासाजी में लगी थी। इस दौरान लड़की के मोबाइल के इएमइआई नंबर से पता चला कि वह रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने लड़की से बात की तो उसने घर लौटने से मना कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस के साथ दोनों को भरोसे में लिया तो वे लौटी और पुलिस को अपनी पूरी आपबीति बताई। पीड़िता के बायान के बाद खुर्सीपार पुलिस ने घटना स्थल जामुल होने के कारण जीरो में कायमी कर डायरी जामुल थाने को भेज दिया। इस मामले में जामुल पुलिस ने धारा 376, 354, 294, 506, 34 भा.द.वि. 5(ठ) 8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी पिता व फूफा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

चीन से निपटने की तैयारी, भारत को लड़ाकू विमान के इंजन की तकनीक देगा अमेरिका!
Breaking News : रायपुर में बनेगा सिकल सेल का विश्वस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस… पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ
तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा कटेकल्याण, भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सुनी बदलते कटेकल्याण के नवाचारों की कहानी
बाघ-बाघिन की लड़ाई में बाघिन की मौत, घटना कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर की
Gustakhi Maaf: कितना सोशल है सोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रीन आउटफिट में शिल्पा शेट्टी ने किया टोंड लेग्स फ्लॉन्ट…
Next Article रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस का दूसरा सीजन लेकर लौटेंगे अजय देवगन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?