रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार दोपहर तक 12 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इनमें अकेले मुंगेली पे ही 9 मामले सामने आए हैं। वहीं दो मामले बिलासपुर से व कांकेर से 1 मामला सामने आया है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 298 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्विट कर इसकी जानकारी दी गई है।



