ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांव और शासन-प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण: अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गांव और शासन-प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण: अकबर

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
SHARE

कोटवार संघ को कवर्धा में मिला पहला अपना स्वयं का भवन

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला मुख्यालय कवर्धा में नवनिर्मित ”कोटवार सामुदायिक भवनÓÓ का लोकार्पण किया। इसका निर्माण विधायक मद के अंतर्गत स्वीकृत 14 लाख 35 हजार रूपए की राशि से किया गया है। उन्होंने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कोटवार संघ को आज जिला मुख्यालय कवर्धा में अपना स्वयं का सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक भवन मिल गया है।

वन मंत्री अकबर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद कबीरधाम छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, जहां जिला कोटवार संघ की मांगो को पूरा करते हुए संघ के लिए सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक सदन का निर्माण कराया गया है। वन मंत्री अकबर ने कहा कि कोटवारों को स्वयं का कोटवार सदन मिलने के बाद उन्हें अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। पूरे राज्य में कोटवारों के लिए सभी जिलों में ऐसी सुविधा मिले, इसका पूरा प्रयास रहेगा। इस दौरान वन मंत्री अकबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के समस्त जनपद पंचायतों कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा तथा पण्डरिया के कोटवार संघों से एक-एक कर चर्चा की। उन्होंने चर्चा के दौरान कोटवारों की मांगों पर उचित पहल के लिए आश्वस्त किया।

वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने उद्घाटन अवसर पर जिले भर के कोटवार संघों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव और शासन-प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान करने में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वे पूरी जिम्मेदारी के साथ चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं देते हैं। गांव की छोटी से छोटी घटनाओं को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन के संज्ञान में लाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोटवारों को वनांचल से लेकर मैदानी गांवों से हमेशा तहसील और जिला मुख्यालय में आना होता है। ऐसी परिस्थितियों में गई बार उन्हे रात्रि विश्राम भी करने होते है। कोटवारों को ऐसी स्थिति में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब कोटवारों को स्वयं का सर्वसुविधायुक्त नया भवन मिलने से उनकी समस्याओं का ठोस समाधान मिल गया है। इस भवन का लाभ अब पूरे जिले भर के कोटवारों को मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए जिले के सभी कोटवारों को बधाई और शुभकानाएं दी। उन्होने कहा कि हम आगे भी लोगों की मांगों और समस्याओं को पूरा करने के प्रयास करते रहेंगे।

कोटवार सामुदायिक सदन के लोकार्पण अवसर पर वन मंत्री अकबर के साथ अगमदास अनंत विशेष रूप से उपस्थित थे। वही कवर्धा में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, राजेश माखिजानी, एसडीएम विनय सोनी, पार्षद संतोष यादव, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी चौरसिया, एसडीओ चौहान व जिले भर के कोटवार बोडला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकाखण्ड मुख्यालय में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष सुरज दास मानिकपुरी, बोडला के अध्यक्ष सर्वश्री रोशन दास मानिकपुरी, धरमदास मानिकपुरी, पंडरिया के अध्यक्ष सर्वश्री लखनदास मानिकपुरी, जीवनदास मानिकपुरी, तुलसीदास मानिकपुरी, देवदास मानिकापुरी, कमलकांत बंजारे ने मंच के माध्यम से कोटवार संघ के भवन की सौगात देने के लिए विधायक व कैबिनेट मंत्री अकबर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद संतोष यादव ने बताया कि इस वार्ड में श्री अकबर अपने विधायक निधि से अब तक अहिरवार समाज और ब्राम्हण समाज के लिए विधायक निधि से भवन का निर्माण करा चुके है।

उल्लेखनीय है कि जिला कोटवार संघ द्वारा वर्ष 2018 में सहसपुर लोहारा में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कोटवार संघ ने इस सम्मान समारोह में विधायक अकबर से जिला कोटवार संघ के लिए जिला मुख्यालय में भवन बनाने की मांग की थी। अकबर ने कोटवारों की मांगों को पूरा करते हुए भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए की घोषणा थी, लेकिन भवन की लागत बढऩे से अकबर ने दस लाख रूपए के स्थान पर 15 लाख रूपए अपने विधायक निधि से प्रदान किए हैं।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की बेटी हेमबती नाग, सीएम साय ने कहा शाबाश बिटिया
बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने शिक्षकों के ट्रेनिंग में योगा और फिटनेस की क्लास एससीईआरटी में प्रारंभ
फॉर द गुड रीजन फाउण्डेशन सोसायटी की नेक पहल, नि:शुल्क प्रशिक्षण से हूनरमंद के साथ आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण
स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क करवाएं:- कलेक्टर चंदन कुमार
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति, सीएम साय आज करेंगे विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम ‘युवा महोत्सव’ पर बोले पीएम मोदी- भारत के पास दो असीम ताकत ‘एक डेमोग्राफी व दूसरी डेमोक्रेसी’
Next Article पढऩा-लिखना अभियान: कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा कक्षाओं का संचालन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?