ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking: अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी विफल!ट्रेक्टर भरकर बड़े लीडरों तक पहुंचाया जा रहा था विस्फोटक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

Big Breaking: अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी विफल!ट्रेक्टर भरकर बड़े लीडरों तक पहुंचाया जा रहा था विस्फोटक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 गिरफ्तार

By Om Prakash Verma Published May 23, 2023
Share
Big Breaking: अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी विफल!ट्रेक्टर भरकर बड़े लीडरों तक पहुंचाया जा रहा था विस्फोटक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 गिरफ्तार
Big Breaking: अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी विफल!ट्रेक्टर भरकर बड़े लीडरों तक पहुंचाया जा रहा था विस्फोटक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरकर बड़े माओवादी लीडरों के पास ले जाया जा रहा था। यह भी सामने आया है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में हमले के लिए होना था। यह इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी थी। पकड़े गए नक्सलियों में पांच बीजापुर के रहने वाले हैं। बॉर्डर इलाके में कार्रवाई तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने की है।

दुमुगुडेम मंडल में सर्चिंग अभियान चलाकर पकड़ा
तेलंगाना पुलिस की ओर से बताया गया कि, सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने पर मौजूद हैं। इसके आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम पुलिस और सीआरपीएफ की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम बनाई। इसके बाद जवानों ने इलाके के गांवों और उससे लगे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इसमें गांव के ही नजदीक 10 संदिग्धों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

500 डेटोनेटर, 90 बंडल कार्डेक्स वायर बरामद
पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो वाहन समेत दो बाइक शामिल है। इन वाहनों की तलाशी लेने पर एक ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक मिला है। इसमें करीब 90 बंडल कार्डेक्स वायर, 500 डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की इनमें से पांच आरोपी नक्सली तेलंगाना और पांच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके के रहने वाले हैं। सभी आरोपी पिछले कई सालों से माओवादी संगठन के लिए काम कर रहे थे।

पूछताछ में और भी हुए खुलासे
गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि ये सारा बारूद बड़े माओवादी लीडरों ने मंगवाया था। उन्हीं के पास लेकर जा रहे थे। इसका उपयोग किसी हमले के लिए किया जाना था। भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने बताया कि, इन सभी से पूछताछ में कई खुलासे भी हुए हैं। इनके पास से बरामद किए गए बारूद की कीमत लाखों में है। हालांकि, माओवादी ये विस्फोटक सामान कहां से लेकर आ रहे थे पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। अफसरों ने कहा कि, जल्द ही माओवादियों के इस सप्लाई चेन को भी तोड़ा जाएगा।

इन नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
सममैया (36) निवासी- वारंगल
अरेपल्ली श्रीकांत (23) निवासी- वारंगल
मेकाला राजू (36) निवासी- वारंगल
रमेश कुम (28) निवासी- वारंगल
सल्लापल्ली (25) निवासी- वारंगल
मुचाकी रमेश (32) निवासी- बीजापुर
सुरेश (25) निवासी- बीजापुर
बाडसे लालू (22) निवासी- बीजापुर
सोडी महेश (20) निवासी- बीजापुर
मडवी चेतु (21) निवासी- बीजापुर

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma May 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑटो वालों की गुंडागर्दी, सिटी बस में तोडफ़ोड़ कर ड्राइवर की पीटा, बस चालकों ने कहा बिना सुरक्षा नहीं चलेेंगी बसें ऑटो वालों की गुंडागर्दी, सिटी बस में तोडफ़ोड़ कर ड्राइवर की पीटा, बस चालकों ने कहा बिना सुरक्षा नहीं चलेेंगी बसें
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 219 # 23 May 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?