ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के जखीरा पकड़ाया, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के जखीरा पकड़ाया, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करों पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। यह कार्यवाही आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग द्वारा की गई। इस मामले में प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब का जखीरा बरामद किया है।

दरअसल 3 जून को मुखबिर की सूचना के आधार पर रामसागर पारा क्षेत्र के रामजी हलवाई मार्ग स्थित आदेश्वर कॉम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड पर बने एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त अमले ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित विदेशी शराब जब्त की गई, जो मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाया गया था। प्रॉपर्टी डीलर की आड़ में शराब तस्करी मौके पर अनिल जैन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है, लेकिन जांच में सामने आया कि वह इस पेशे की आड़ में अवैध शराब तस्करी में भी संलिप्त था।

आरोपी के कब्जे से मध्यप्रदेश ब्रांड की निम्नलिखित मदिरा जब्त की गई: ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की – 21 बोतलें रॉयल चैलेंज व्हिस्की – 27 बोतलें रॉयल स्टैग व्हिस्की – 22 बोतलें मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की – 09 बोतलें कुल मिलाकर 79 बोतलें, जिसकी अनुमानित मात्रा 59.25 बल्क लीटर और बाजार मूल्य लगभग 75,060 आँका गया है, जब्त की गई। मौके से अन्य सामग्री भी बरामद आरोपी के किराए के कमरे से ट्रैवल बैग, मदिरा की खाली पेटियां, और दर्जनों खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं, जिससे यह संदेह और पुख्ता होता है कि वहां लंबे समय से अवैध शराब का व्यापार चल रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा सके।

विधिक कार्यवाही प्रारंभ प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनिल जैन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई है। वर्तमान में यह मामला गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में आ सकता है, क्योंकि मध्यप्रदेश से अवैध मदिरा का इस प्रकार तस्करी कर छत्तीसगढ़ में बेचने का प्रयास केवल कर चोरी ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।

टीम का शानदार समन्वय इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंग, कौशल सोनी, नीलम स्वर्णकार, और प्रकाश देशमुख की उल्लेखनीय भूमिका रही। टीम द्वारा सटीक योजना और रणनीति के साथ छापेमारी कर इस संगठित अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। अब यह जांच का विषय है कि अनिल जैन के इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और डिजिटल लेन-देन की भी जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत लाया जाएगा।

नए कानून की जानकारी देने दुर्ग पुलिस को मिलेगा प्रशिक्षण, सभी थानों में संशोधित पुस्तिका का वितरण
सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर
ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग के तीन अधिकारी निलंबित, कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सीएम साय की पहल, पैवेलियन में रुकने व खाने की है नि:शुल्क व्यवस्था
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत संभाला पद, सीएम साय ने कहा- प्रदेश में हस्तशिल्प की अपार संभावना
Next Article आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में संबरालू उत्सव में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र, माता की पूजा-अर्चना कर ​ लिया आशीर्वाद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?