ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन : दो स्थानीय आतंकियों के घर तबाह, एक को बम से उड़ाया और एक पर चला बुलडोजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDelhiFeaturedNational

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन : दो स्थानीय आतंकियों के घर तबाह, एक को बम से उड़ाया और एक पर चला बुलडोजर

By Mohan Rao
Published: April 25, 2025
Share
पहलगाम हमले के बाद दो स्थानीय आतंकियों के घर उड़ाए
SHARE

श्रीनगर ए.। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है। एक ओर जहां बॉर्डर पर सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं तो दूसरी और स्थानीय आतंकियों की भी खोज जारी है। इस बीच शुक्रवार को सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों के घरों को तबाही कर दिया है। एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया और एक अन्य आतंकी के घर पर बुलडोजर चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार  पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया।आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस आतंकी पर पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। वहीं इस हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया।

बता दें कि स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए चार आतंकवादियों के एक समूह ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे और भारत के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे। आतंकवादियों में दो स्थानीय भी शामिल थे। स्थानीय आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल हुसैन थोकर और त्राल निवासी आसिफ शेख के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद दोनों के घरों को तबाह कर दिया गया। अन्य आतंकियों के साथ इनकी भी तलाश है।

बताया जा रहा है कि आतंकी आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है जो कि लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है। बताया यह जा रहा है कि आतंकवादी काफी पहले ही घुसपैठ करके जम्मू-कश्मीर में आ गए थे। और मौका देखकर सैलानियों को निशाना बनाया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। विशेष बलों को भी तैनात किया गया है। बार्डर पर फायरिंग भी शुरू हो चुकी है। संभावना है कि आने वाले समय में बड़ी जंग हो सकती है।

भारत चीन के बीच एलएसी पर तनाव कम करने की पहल: मिले दोनों देशों के विदेश मंत्री…. इन पांच बिंदुओं पर बनी सहमति
इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कराए विविद कार्यक्रम… आदिवासी समाज के नेताओं का हुआ सम्मान
नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा शुरू, सीएम साय बोले- यह केवल परिवहन सेवा नहीं, महिलाओं में स्वावलंबन को बढ़ावा देने का है सशक्त प्रयास
कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव, अब उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण
Next Article शादी में खाना खाकर बिगड़ी तबीयत, 51 लोग हुए फुड पायजनिंग के शिकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?