ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अब हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई कल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अब हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई कल

By @dmin
Published: September 22, 2020
Share
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत छह अक्टूबर तक बढ़ गई है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत को छह अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर कल सुनवाई होगी। इससे पहले, 11 सितंबर को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शौविक और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।  

सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से जुड़े तारों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई थी। बता दें कि अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी करार दी जाती हैं, तो उन्हें 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। रिया की गिरफ्तारी इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर हुई थी। एनसीबी ने इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की। ड्रग्स मामले में इनकी भूमिका को लेकर रिया का सामना सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के कर्मचारी दीपेश सावंत और शौविक चक्रवर्ती से कराया गया। 

गिरफ्तारी के बाद रिया ने अदालत ने समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 11 सितंबर को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि रिया को जमानत नहीं दी जा सकती है, क्योंकि वह सबूतों को नष्ट कर सकती हैं और अन्य आरोपियों को सतर्क कर सकती हैं। अपनी याचिका में रिया ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष हैं। बता दें कि रिया को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के कई धाराओं के तहत बुक किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एनसीबी ड्रग्स मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान एनसीबी को कई अहम सुराग हासिल हुए हैं। यही कारण है कि एनसीबी ने अब तक 17 से अधिक गिरफ्तारियां की है। एनसीबी ने अब तक रिया के अलावा, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा समेत मुंबई और गोवा से कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच एनसीबी के अलावा, सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं। 

UPSC-PSC एग्जाम की तैयारी के नाम पर छात्रों से लाखों की ठगी, रायपुर के कौटिल्य एकेडमी का संचालक पत्नी सहित फरार
इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत
मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेट, अब नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
सीबीआई के इस सिस्टम से नाराज सुप्रीम कोर्ट: सिसटम सुधारने शीर्ष अदालत ने सीबीआई की ली क्लास… जाने किस बात को लेकर शीर्ष अदालत ने जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकार्ड 2545 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के ऑल-राउंडर मिशेल मार्श चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के ऑल-राउंडर मिशेल मार्श
Next Article संसद में घमासान के बीच पवार-ठाकरे को आयकर का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर सवाल संसद में घमासान के बीच पवार-ठाकरे को आयकर का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर सवाल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?