ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO

By @dmin
Published: January 21, 2021
Share
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने पिछले वित्त वर्ष में 125वें स्थान से ओवरऑल टर्नओवर रैंकिंग में 65वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इफको अब दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बन गई है। दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं के बीच प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद से अधिक कारोबार के अनुपात के आधार पर इफको सर्वश्रेष्ठ पर है। यह न केवल सहकारी क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

इस संदर्भ में इफको ने कहा कि, ‘इफको राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) द्वारा प्रकाशित नौवीं वार्षिक विश्व सहकारी मॉनिटर (WCM) रिपोर्ट के अनुसार, यह उद्यम के टर्नोवर और देश की संपत्ति को दर्शाता है।

#IFFCO ranked Number 1 #Cooperative in the world among top 300 Cooperatives. Proud moment for IFFCO as it topped the “World Cooperative Monitor” List of Turnover/GDP per Capita. Congratulations to Board, Delegates & Employees at IFFCO @icacoop @Euricse @DVSadanandGowda @nstomar pic.twitter.com/DgVxHcaPBK

— Dr. U S Awasthi (@drusawasthi) January 21, 2021

इफको के एमडी औप सीईओ यूएस आवस्थी ने ट्वीट किया कि, ‘बहुत खुशी की बात है की इफको दुनिया की नं.1 सहकारी संस्था बन गई है। दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं के बीच प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद से अधिक कारोबार के अनुपात के आधार पर इफको सर्वश्रेष्ठ पर है। आप सभी को बधाई।

पूर्णत: भारतीय सहकारी संघ के स्वामित्व में है IFFCO
मालूम हो कि इफको पूर्णत: भारतीय सहकारी संघ के स्वामित्व में है। वर्ष 1967 में केवल 57 सहकारी समितियों के साथ स्थापित इस समिति में आज 36,000 से भी अधिक भारतीय सहकारी समितियां शामिल हैं। खाद बनाने और बेचने के प्रमुख व्यवसाय के अलावा इन समितियों का व्यवसाय साधारण बीमा से ले कर ग्रामीण दूरसंचार जैसे विविध क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

5.5 करोड़ किसानों को सेवाएं प्रदान करती है संस्था
अपनी 36,000 सहकारी समितियों के विशाल विपणन नेटवर्क के जरिए, इफको भारत के 5.5 करोड़ किसानों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इफको के विपणन विभाग के सामने भारत के कोने-कोने में रहने वाले किसानों तक खाद को पहुंचाने की कठिन चुनौती रहती है, जिनमें से कुछ किसान तो दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम स्थानों में रहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का किया विस्तार 
इफको ने दुनिया भर में अपने प्रभाव का विस्तार किया है। कई अंतरराष्ट्रीय खाद उद्योगों और कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं के साथ किए गए महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों के जरिए संस्था ने अपनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का विस्तार किया है।

CG Breaking : सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट 5 मार्च से… सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ…. परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की तैयारियों की समीक्षा
जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर
बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, अस्पताल अधीक्षक ने कहा- खतरे से बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article National Secretary of Youth Congress Mo Shahid wrote a letter युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने लिखा केन्द्रीय इस्पात मंत्री को पत्र: स्थानीय युवाओं को बीएसपी में नौकरी नहीं तो दिल्ली तक होगा उग्र प्रदर्शन
Next Article बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?