ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, चलती बाइक में फंस गया था लड़की का दुपट्टा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big accident : परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, चलती बाइक में फंस गया था लड़की का दुपट्टा

By Mohan Rao
Published: April 2, 2024
Share
सड़क हादसा
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार सवार थे और एक लड़की का दुपट्टा पहिए में फंस गया था जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र कैलाश वर्मा परीक्षा देने खैरागढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने अपनी फुफेरी बहन लीलावती को खैरागढ़ में रिश्तेदार के घर छोड़ने बाइक में बिठा लिया। अभी दोनों निकले ही थे कि रास्ते में ठेलकडीह के पास कैलाश के साथ पढ़ने वाली दो छात्राएं विक्टोरिया और रेशमी मिले। इन दोनों को भी परीक्षा देने खैरागढ़ ही जाना था। कैलाश ने दोनों को भी बाइक पर बिठा लिया।

एक बाइक पर चार सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परीक्षा में पहुंचने की जल्दी के कारण कैलाश बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। रास्ते में पेंड्री कला के पास एक छात्रा का दुपट्टा पहिए में फंस गया। इसके बाद मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। तेज रफ्तार होने के कारण सभी सड़क पर बुरी तरह गिरे। इस हादसे में एक छात्रा रेश्मी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक अन्य छात्रा विक्टोरिया पाल की भी मौत हो गई। बाइक चालक कैलाश वर्मा और उसकी फुफेरी बहन लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा हैl

बाड़ी में खून से लथपथ मिला मवेशी का शव, वन विभाग में हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बीएसएफ के जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, विविध आसनों के माध्यम से आईजी ने बताया योग का महत्व
कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा-पार्टी के 11 विधायक टूटकर शामिल हो सकते हैं एनडीए में
कस्टम मिलिंग के लिए 103 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
बीसीए फाइनल ईयर में साई कॉलेज की छात्राओं का उत्कृष्ठ परिणाम, टॉप तीन में सभी छात्राएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : जंगल में छिपकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबिश देकर पकड़े 14 जुआरी, 11 बाइक व 3 फोर व्हीलर जब्त
Next Article Education: 10वीं का परिणाम आने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए क्यों लिया गया यह निर्णय Education: 10वीं का परिणाम आने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए क्यों लिया गया यह निर्णय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?