ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ के जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, विविध आसनों के माध्यम से आईजी ने बताया योग का महत्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ के जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, विविध आसनों के माध्यम से आईजी ने बताया योग का महत्व

By Mohan Rao
Published: June 21, 2025
Share
SHARE

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी योगाभ्यास किया। सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक स्थित बीएसएफ परिसर व रिसाली स्थित सीमांत मुख्यालय में योगाभ्यास किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ मे तैनात सीमा सुरक्षा बल के सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय मुख्यालयों, समस्त वाहिनियों तथा सीओबी स्तर तक बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, के कुशल मार्गदर्शन में जवानों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के विविध आसनों के अभ्यास के साथ-साथ आधुनिक युग में योग के महत्व, विशेष रूप से नक्सल ऑपरेशन एवं उच्च जिम्मेदारी वाली ड्यूटी के दौरान शरीर को एकाग्र, शांत और सुदृढ़ बनाए रखने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

योग दिवस की शुरूआत योग मंत्र के उच्चारण से की गई, जिसके बाद गर्दन, हाथ, पैर तथा कमर के व्यायाम कराए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ध्यान मुद्रा आदि का अभ्यास भी सभी कार्मिकों को कराया गया। अंत में ‘शांति मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस विशेष अवसर पर सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं अधीनस्थ सभी वाहिनियों तथा सीओबी स्तर तक सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंहद्वारा सभी कार्मिकों को उनके स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

नर्स ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त
कल से देश में लागू होगा जीएसटी रिफॉर्म, सीएम साय ने कहा इसका फायदा सभी वर्गों को मिलेगा
ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें… 448 करोड़ मंजूर
रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का बाजीराव
चक्रवाती तूफान के बीच गुजरात से 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना…. तेज हवाओं को मात देते हुए देश को 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 248 # 21 June 2025
Next Article बस्तर में कम हुए मलेरिया के मामले, स्वास्थ्य कर्मियों को मिली बड़ी सफलता, 72 फीसदी गिरावट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?