ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : तेज रफ्तार कार व बस की टक्कर, बच्चे की मौत… बिहार से छठ पूजा कर रायपुर लौट रहा था परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedsarguja

Big accident : तेज रफ्तार कार व बस की टक्कर, बच्चे की मौत… बिहार से छठ पूजा कर रायपुर लौट रहा था परिवार

By Mohan Rao
Published: November 22, 2023
Share
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
SHARE

अंबिकापुर। बुधवार तड़के अंबिकापुर-बिलासपुर रोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। बिहार से छठ पूजा कर लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर भी जोरदार हुई। हादसे में कार सवार 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं। कार से टकराने के बाद बस भी पलट गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 की है। बुधवार तड़के करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। रायपुर का परिवार छठ पूजा के लिए बिहार गया हुआ था। छठ पूजा के बाद पूरे परिवार के लोग टाटा नेक्सन क्रमांक सीजी 04 एनएच 7796 में सवार होकर वापस रायपुर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में कार उदयपुर थानाक्षेत्र के खरहरी नाले के मोड़ पर रायपुर से अंबिकापुर रॉयल बस से टकराई। टक्कर के बाद बस पलट गई और कार बस में ही फंसी रही।

कार चला रहे अमित मिश्रा (40) उनकी पत्नी पिंकी मिश्रा (35) व नैन्सी मिश्रा (15) घायल हो गए। वहीं अमित मिश्रा के पुत्र श्रेयांश मिश्रा (14) की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार चला रहे अमित मिश्रा ड्राइविंग सीट पर फंसे रहे। पुलिस की टीम ने कार को बस से अलग किया और सामने का हिस्सा कटर से काटकर घायल अमित मिश्रा को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। इधर बस चालक व उसे में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार हो सकती है और ती बजे का समय होने के कारण चालक को झपकी भी आ सकती है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?
Big news : त्योहारों में पटाखों को लेकर बड़ा अपड़ेट, दीवाली में मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे… केवल इन पटाखों का कर सकेंगे उपयोग
जीतन राम मांझी 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए बने प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ
सावन का तीसरा सोमवार: दुर्लभ संयोग में हुआ बाबा भोलेनाथ का रुद्रमहाभिषेक
विधायक देवेंद्र ने शुरू की प्लाज्मा एक्सप्रेस, एक कॉल पर मिलेगा प्लाज्मा…. प्लाज्मा ब्लड डोनेट करने वालों को लाने ले जाने का काम करेगी प्लाज्मा एक्सप्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1 से 21 नवंबर तक धान खरीदी की रफ्तार रही धीमी, कर्जमाफी की उम्मीद बनी वजह 1 से 21 नवंबर तक धान खरीदी की रफ्तार रही धीमी, कर्जमाफी की उम्मीद बनी वजह
Next Article दोषमुक्त हो चुके सरकारी कर्मचारी के खिलाफ नहीं चलेगा अपराधिक प्रकरण का मामला-हाईकोर्ट स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट की रेलवे को फटकार, अधूरे फुटओवर ब्रिज पर मांगा जवाब

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?