कोरबा Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमे से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा से बांगो जाने के लिए सिटी बस निकली थी। बस कटघोरा से आगे जेंजरा चौक के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर पलटने के बाद घिसटते हुए सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।




