ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking : बिलासपुर में रहकर भिलाई के युवा चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, गिरफ्त में आने के बाद  पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking : बिलासपुर में रहकर भिलाई के युवा चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, गिरफ्त में आने के बाद  पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By Mohan Rao
Published: November 22, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में सटोरिए
SHARE

भिलाई। महादेव आईडी ऐप से सट्टा खिलाने वालों पर दुर्ग पुलिस लगातार नजर रख रही है। दुर्ग पुलिस की अलग अलग टीमें इनपुट के आधार पर दूसरे राज्यों में भी भेजी जा रही हैं। इसी कड़ी में स्मृति नगर चौकी की एंटी साइबर व क्राइम यूनिट को खबर मिली कि बिलासपुर के मोपका से भिलाई के युवा ऑनलाइन सट्‌टा का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के आधार पर सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा एवं एंटी क्राइम वसई बर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, चौकी प्रभारी स्मृति नगर उपनिरीक्षक युवराज देशमुख के नेतृत्व में टीम बिलासपुर के मोपका पहुंची और वहां से चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस मामले का खुलासा किया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोपका में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सटोरियों को पकड़ा गया है। उक्त ब्रांच में अंबानी बुक 168 का संचालन किया जा रहा था। जिसमें स्काई वन, मारुति, जूपिटर 91 एक्सचेंज, अंबानी 247, अंबानी 365 के पैनलों का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां से 4 लैपटॉप, 7 मोबाइल, 6 पासबुक, 7 चेक बुक, 4 एटीएम, एक रजिस्टर जब्त किया गया है। इन सभी सामान का ऑनलाइन सट्टा के कारोबार में उपयोग हो रहा था।

मौके पर पकड़े गए आरोपियों में मॉडल टाउन निवासी ऋषभ ठाकुर, टाटा लाइन कैंप टू निवासी हिमांशु कौशल, खुर्सीपार सुभाष चौक निवासी मोहम्मद निसार, बुमाईगांव असम निवासी मंजिल मेधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में विकी और अरबाज नाम के आरोपी फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी ब्रांच चलाने वाले से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद वाट्सएप के माध्यम से जॉब ऑफर किया गया वे बिलासपुर आकर काम करने लगे थे।

छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध…. राज्य को जल्द ही मिलने वाली हैं 5.26 लाख नई वैक्सीन
Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर ने अरावली ईगल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की
Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
मां की सरपंच से गुहार: बस मेरी बेटी की शादी करा दीजिए, जिंदगी भर करूंगी गुलामी
Breaking News : छत्तीसगढ़ पुलिस मिलेंगे 400 नए वाहन, वित्त विभाग ने दी 33 करोड़ की स्वीकृति, डायल 112 में होंगे इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजय देवगन की दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की इतने करोड़ रुपये की कमाई…
Next Article अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?