भिलाई। हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर निवासी विजय सिंह के पुत्र अमित सिंह ने इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। अमित ने 30 सेकंड में 52 पुशअप्स मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले पिछले साल अमित ने 30 सेकंड में 46 पुशअप्स का रिकॉर्ड बनाया था जिसे इस साल तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया। अमित सिंह की इस उपलब्धि से उनका पूरे परिवार खुशी की लहर है। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले अमित पहले भारतीय बने हैं।

अमित सिंह एक ऐसे होनहार खिलाड़ी हैं इनके नाम पहले भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इससे पहले अमित सिंह ने 1 मिनट में सबसे ज्यादा 84 पुशअप्स मरने का रिकॉर्ड पिछले साल इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। आर्म्सरेसलिंग में गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ ही साथ मोस्ट पुशअप्स इन वन टाइम ग्वालियर में आयोजित होने वाले मैच में 183 पुशअप्स मारकर अमित ने उपलब्धि हासिल की है। बिना किसी विशेष ट्रेनिंग के अमित ने खुद के प्रयास से सफलता पाई है।
ओलंपिक मेडल लाना है सपना
अमित ने बताया वो बिना किसी के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचे है। लेकिन अमित आगे ओलंपिक में भी खेलकर मेडल लाकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं. जिसके लिए शासन से मदद की अपील की है। अमित ने कहा है कि अगर शासन सहयोग करेगी तो ओलंपिक में भी मेडल लाकर छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढ़ाएंगे।
जानिए क्या है पुशअप्स
पुशअप्स करना एक एक्सरसाइज होती है, जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत बनती है। पुशअप्स करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनता है, साथ ही बॉडी टोन भी होती है। लेकिन पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। हर व्यक्ति इसे आसानी से नहीं कर सकता है। साथ ही पुशअप्स एक्सरसाइज के सभी लाभ लेने के लिए इसे सही तरीके से करना भी बेहद जरूरी होता है। पुशअप्स को कई तरीकों से किया जा सकता है, अगर आप बिगीनर हैं, तो इसे सिंपल तरीके से कर सकते हैं।




