ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के युवक ने मंत्रालय परिसर में की खुदकुशी, पेड़ पर फंदा बनाकर झूला
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भिलाई के युवक ने मंत्रालय परिसर में की खुदकुशी, पेड़ पर फंदा बनाकर झूला

By @dmin Published September 20, 2022
Share
सांकेेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को मंत्रालय परिसर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान भिलाई निवासी योगेश वानखेड़े के रूप में हुई है। योगेश मंत्रालय के खाद्य विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक की छंटनी कर दी गई थी और उसे बकाया वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। इसी से परेशान होकर युवक ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के संगठनों में आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय के खाद्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी के तौर पर काम करने वाले योगेश वानखेड़े ने मंगलवार को मंत्रालय परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद राखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार योगेश के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने काम व वेतन न मिलने को लेकर परेशान था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को योगेश काम के सिलसिले में ही मंत्रालय पहुंचा था। यहां पर व खाद्य विभाग के अफसरों से मिला भी। वह यहां डेली वेजेस पर ड्राइवर की नौकरी करता था और कुछ दिन पहले वह छंटनी का शिकार हो गया। यही नहीं बताया जा रहा है कि उसका वेतन भी बकाया था। पैसे न मिलने व नौकरी से निकाले जाने से वह काफी परेशान था।

मंत्रालय परिसर में हंगामा
बता दें इन दिनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इधर जैसे ही संगठन को कर्मचारी की आत्महत्या की सूचना मिली तो सभी मंत्रालय में जमा हो गए। इस दौरान कर्मचारी संगंठन ने मंत्रालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। वहीं इस मामले में कर्मचारी की मौत के लिए खाद्य विभाग को जिम्मेदार बताया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई। इधर इस मामले में राखी थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने जांच की बात कही है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

@dmin September 20, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Marking the houses of positive patients living in home isolation…. Corporation workers are putting stickers outside homes स्कूल में टीचर्स के मोबाइल लाने पर बैन के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा छात्र… जानिए छात्र ने क्यों की यह मांग
Next Article क्या आप भी करना चाहते हैं रेलवे में नौकरी तो जान ले यह काम की बात… रेलवे ने बताया सफलता का मंत्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?