ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के ट्रक चालक की जांजगीर में मौत, दो अन्य ड्राइवरों की भी गई जान…. लू से मौत की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

भिलाई के ट्रक चालक की जांजगीर में मौत, दो अन्य ड्राइवरों की भी गई जान…. लू से मौत की आशंका

By Om Prakash Verma
Published: June 1, 2024
Share
तीन वाहन चालकों की मौत, चक्कर आने से अस्पताल में कराया भर्ती, लू लगने की आशंका
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के कारण जांजगीर-चांपा जिले में तीन वाहन चालकों की मौत हो गई। इसमें भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र का एक वाहन चालक भी शामिल है। तीनों वाहन चालकों की मौत अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। सभी की मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है। सभी के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार भिलाई निवासी अमरीका सिंह (63) गाड़ी लेकर गया था। शुक्रवार की दोपहर 2 से 3 बजे चांपा थाना क्षेत्र के पीआईएल रोड के किनारे होटल में रुके हुए थे। यहां अमरीका सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। इसी प्रकार ट्रक का हेल्फर युवक धुरकी झारखड़ निवासी शंभू कोरवा (29) को भी अचानक उल्टी हो लगी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा शिवारीनारायण थाना क्षेत्र में ट्रक चालक निवासी जमशेदपुर (झारखंड) जगपाल सिंह अपने साथियों के साथ पांच ट्रकों को लेकर जमशेदपुर से हैदराबाद जा रहे थे। तेज गर्मी के कारण सभी एक जगह पर रुके हुए थे। इस दौरान जगपाल सिंह की तबियत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। उक्त तीनों की मौत का कारण तेज गर्मी और लू को बताया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन कल, सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे भूमिपूजन
केंद्र सरकार को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, चार सदस्यों की बनाई कमेटी
आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय
shreekanchanpath 105 # 28 January 2025
विधानसभा में आय व्ययक की चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी अपनी बात, कहा- छत्तीसगढ़ के हक के 18 हजार करोड़ रुपए दे केन्द्र तो नहीं पड़ती कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खुद पर डीजल डालकर शख्स ने लगा ली आग, 75 फीसदी झुलसा
Next Article मजदूर की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहा मुरुम उत्खनन मजदूर की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहा मुरुम उत्खनन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?