ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : चोरी की नीयत से प्लांट में केबल कटर लेकर घुस रहा था बदमाश, सीआईएसएफ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : चोरी की नीयत से प्लांट में केबल कटर लेकर घुस रहा था बदमाश, सीआईएसएफ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

By Mohan Rao
Published: February 22, 2024
Share
बीएसपी, भिलाई स्टील प्लांट
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की नीयत से प्रवेश करने के प्रयास में एक बदमाश को सीआईएसएफ ने धर दबोचा। बदमाश ने बीएसपी कर्मी का गेटपास अपने पास रखा था और फर्जी तरीके से प्लांट में घुसने का प्रयास कर रहा था। सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने गेटपास से फोटो का मिलान किया तो नहीं हुआ। यह देख वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। बदमाश की बाइक व उसके पास से केबल कटर बरामद किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी युवक को भिलाई भट्ठी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मिली जानकारी अनुसार सीआईएसएफ के एसआई तुलसी दास ने भिलाई भट्ठी पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की द्वितीय पाली में रात लगभग 7:20 बजे एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 HJ 9286 से भिलाई इस्पात संयंत्र के मेनगेट पहुंचा। इन गैलरी से संयंत्र में प्रवेश करने से पहले वहां तैनात महिला आरक्षक नमिता नौरंगे ने उसका गेट पास चेक किया तो देखा कि गेट पास पर नाम रवि कुमार, पर्सनल नं. 406062, पद ACT, Deptt. SMS-03 लिखा हुआ है। उक्त व्यक्ति का चेहरा गेट पास के फोटो से मिलान नहीं हो रहा है।

जांच पकड़े जाने के डर से वह व्यक्ति अपनी मोटर साईकिल छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया गया। वह व्यक्ति बीएसपी कर्मचारी का गेट पास (सभी सुरक्षा मानकों के साथ) दिखाकर प्लांट में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका वास्तविक नाम अक्षय कुमार साहू पिता रमेश कुमार उम्र (37) निवासी स्टेशन मरोदा पोस्ट आफिस नेवई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ है। बीएसपी संयंत्र के मेन गेट के इन गैलरी से संयंत्र में प्रवेश करते समय अक्षय कुमार साहू के साथ केबल कटर एवं मोटरसाइकिल जब्त किया गया।

पहले भी प्लांट में चोरी करते पकड़ाया
भट्ठी पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्षय कुमार पहले भी चोरी के मामले में प्लांट से पकड़ाया था। उसे पूर्व में भी चोरी के मामले में सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था और भिलाई भट्ठी थाना को सुपुर्द किया गया था। 17 मई 2023 को भिलाई भट्ठी थाना द्वारा उस पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा था। भट्ठी पुलिस ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां अक्षय कुमार साहू ने यह जानते हुये कि वह गेट पास उसका नहीं है फिर भी प्लांट में प्रवेश का प्रयास किया। स्वयं को प्रतिरूपण कर बीएसपी कर्मचारी रवि कुमार बताकर चोरी की नियत से अनाधिकृत रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रवेश करने का प्रयास करते हुये रंगे हाथों सीआईएसएफ बल सदस्यों के द्वारा पकड़ा गया है।

मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हडकंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
भारत में कोरोना-अब तक 95527 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 48 फीसदी पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखे आंकड़े
रेप के आरोपी पलाश चंदेल ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका, कहा- झूठा फंसाया गया, एफआईआर ही झूठी
पाकिस्तान को मॉक ड्रिल में उलझाकर भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च, आतंकी ठिकानों पर दागे मिसाइल
छत्तीसगढ़ के जेलों में व्यवस्था सुधार, दुर्ग सहित 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, जांजगीर चांपा में होगी आमसभा, लोकसभा चुनाव का शंखनाद
Next Article कोरबा में बनेगा एल्यूमिनियम पार्क, इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर आयोजित होगा इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?