ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई इस्पात संयंत्र लगातार कर रहा लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति…. अब तक आठ ऑक्सीजन एक्सप्रेस तमिलनाडु के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई इस्पात संयंत्र लगातार कर रहा लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति…. अब तक आठ ऑक्सीजन एक्सप्रेस तमिलनाडु के लिए रवाना

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
Bhilai Steel Plant is continuously supplying Liquid Oxygen…. So far eight Oxygen Express left for Tamil Nadu
Bhilai Steel Plant is continuously supplying Liquid Oxygen…. So far eight Oxygen Express left for Tamil Nadu
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट से आपूर्ति की जाने वाली लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के विभिन्न अस्पतालों में कई कोविड रोगियों के लिए एक जीवनदायिनी साबित हुई है। एलएमओ की आपूर्ति मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेषन, तमिलनाडु को की जा रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र में प्राप्त विशेष कंटेनरों को एलएमओ से भरा जाता है और फिर ट्रेलरों पर लोड किया जाता है। रेलवे यार्ड में क्रेनों की सहायता से कंटेनरों को ट्रेलरों से रेलवे वैगनों में स्थानांतरित किया जाता है।

तमिलनाडु को प्रेषण के लिए रेलवे वैगनों पर लोड किए गए विशेष आईएसओ कंटेनरों में अब तक कुल 967 टन एलएमओ की आपूर्ति की गई है। इसमें प्लांट के ऑक्सीजन प्लांट-2 द्वारा आपूर्ति किए गए 554 टन एलएमओ शामिल हैं। विगत दिनों आठवें ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 108 टन एलएमओ के साथ छह आईएसओ कंटेनरों को रेलवे वैगनों पर लोड कर तमिलनाडु रवाना किया गया। विदित हो कि पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 29 मई, 2021 को 73.17 टन एलएमओ के साथ तमिलनाडु के लिए भिलाई से रवाना हुई थी। दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 74.75 टन एलएमओ के साथ 1 जून, 2021 को भिलाई से रवाना हुई थी।

जून, 2021 के महीने में, रेलवे वैगनों पर लोड किए गए आईएसओ कंटेनरों में भिलाई स्टील प्लांट से तमिलनाडु को कुल 711 टन एलएमओ की आपूर्ति की गई थी। इससे पहले अप्रैल और मई, 2021 में, ऑक्सीजन प्लांट-2 ने तमिलनाडु को क्रमश: 148 टन और 297 टन एलएमओ की आपूर्ति की गयी थी। छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु राज्य के अलावा, भिलाई स्टील प्लांट से एलएमओ को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, ओडि़शा, हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में आपूर्ति की गई है। अगस्त 2020 से 5 जुलाई, 2021 तक भिलाई से विभिन्न राज्यों को आपूर्ति किए गए एलएमओ की कुल मात्रा 34,559 टन है।

भिलाई स्टील प्लांट से सिलेंडरों में आपूर्ति की जाने वाली मेडिकल ऑक्सीजन, प्लांट के जेएलएन अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में कोविड या अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त हजारों रोगियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेल-बीएसपी ने अपने अस्पतालों के साथ-साथ देष-प्रदेष के विभिन्न अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की है। जिसमें जिला प्रषासन को प्रदत्त सहायता भी शामिल है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त, 2020 से लेकर 5 जुलाई, 2021 तक 15,334 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति कर चुका है। जिसमें बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय को 10,586 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, दुर्ग जिला प्रषासन को 2,295 ऑक्सीजन सिलेंडर्स तथा मध्य प्रदेष को 2,453 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई।

छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध…. राज्य को जल्द ही मिलने वाली हैं 5.26 लाख नई वैक्सीन
बंगाल में विधानसभा चुनाव की जंग तेज, नड्डा के बाद फिर दो दिन के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री शाह
छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
केडी पब्लिक स्कूल में प्रवेश पर विशेष छूट
दुर्ग जिले में कोरोना कंट्रोल के मॉडल को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सराहा… ट्वीट कर जिले का उद्हारण देते हुए कहा कंटेंनमेंट है प्रभावी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
Next Article वन होम वन ट्री अभियान के तहत शास्त्रीनगर वार्ड-19 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों ने किया पौधरोपण वन होम वन ट्री अभियान के तहत शास्त्रीनगर वार्ड-19 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों ने किया पौधरोपण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?