ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : रिटायर्ड बैंक कर्मी से करोड़ो की ठगी, शिक्षिका भी हुई ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : रिटायर्ड बैंक कर्मी से करोड़ो की ठगी, शिक्षिका भी हुई ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार

By Mohan Rao
Published: June 3, 2024
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक कर्मी और शिक्षिका ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए।  रिटायर बैक कर्मी से शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी कर दी है। रिटायर्ड बैंक कर्मी को शातिरों ने बड़ी ही चालाकी से अपने जाल में फंसाया। वहीं दूसरे मामले में हुडको निवासी शिक्षिका को एलआईसी का पैसा भेजने के नाम पर 18 हजार रुपए की ठगी की गई। इन दोनों ही मामलों में भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

पहले मामले में हुडको आमदी नगर निवासी सुरेश चिदंबरम (60) ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड हैं। दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया। जिसे ओपन करने पर उनका नंबर एक वाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। उस ग्रुप में माध्यम से उनकी पहचान बावा सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। बावा सिंह ने उन्हें एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग ज्वाइन करने के लिए कहा और जॉन पीटर हसमन नाम के दूसरे व्यक्ति ने शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी। साथ ही डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए रकम जमा करने के लिए कहा। रिटायर कर्मचारी ने 15 बार में एक करोड़ से अधिक की राशि जमा करते दिए। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश में जुट गई है।

शिक्षिका से 18000 रुपए की ठगी
एक अन्य मामले में हुडको निवासी शिक्षिका से 18 हजार रुपए की ठगी हो गई। एमआईजी 2/371 हुडको निवासी संगीता पटेरिया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसानगर सुपेला भिलाई में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। एक जून को उनके मोबाइल पर शाम करीब 7 बजे उनके मोबाईल पर अनजान शख्स ने फोन किया और कहा कि आपके पति का एलआईसीका पैसा आया है 12000 रुपये मै भेज रहा हूं। इतना कहने के बाद उसने मोबाइल पर 10 हजार रुपए भेजा और काल करके कहा कि 2000 और भेज रहा हूं। इसके बाद शिक्षिका को 20000 रुपए का मैसेज आया। कॉलर ने फोन कर कहा कि गलती से आपके खाते में 20 हजार रुपए डाल दिया हूं 18 हजार रुपए वापस मांगे। महिला ने 18 हजार रुपए वापस भेज दिए। इसके बाद फिर कॉलर ने फोन किया और कहा कि गलती से 30 हजार रुपए आपके खाते में भेज दिया हूं उसे वापस कर दें। इसके बाद महिला ने अपना खाता चेक किया तो कोई रुपए नहीं आए। कॉलर ने धोखे से महिला से 18 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोरबा में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सिलेंडर भी फटा… घर सारा सामान जलकर खाक
CG accident : सरपंच प्रतिनिधि व आरक्षक की दर्दनाक मौत, पिकनिक मनाने जा रहे थे जतमई-घटारानी
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री साय
अक्षय कुमार की फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या की एंट्री, सेट से सामने आई तस्वीर…
छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 2000 और निफ्टी में 800 अंक से ज्यादा की तेजी
Next Article डीआरजी प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका डीआरजी प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?