ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में पॉस्टिट्यूशन, जुनवानी के अगम स्पा में पुलिस की रेड, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में पॉस्टिट्यूशन, जुनवानी के अगम स्पा में पुलिस की रेड, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
स्पा की संचालिका को ले जाती पुलिस
SHARE

भिलाई (Bhilai)। शहर के पॉश एरिया जुनवानी सूर्या मॉल के पास एक स्पा सेंटर में मसाज के साथ साथ पॉस्टिट्यूशन का खेल चल रहा था। इसे लेकर पुलिस के पास शिकायत पहुंची और रविवार रात को रेड की गई। जुनवानी के अगम स्पा में मसाज के साथ साथ सैक्स का गंदा खेल चल रहा था। पुलिस ने रेड के बाद लड़कियों को छोड़ दिया और सेवा लेने पहुंचे चार ग्राहकों व स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

बता दें इससे पहले भी भिलाई शहर में स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स परोसने का काम चलता रहा है। ऐसे शहर में कई स्पा सेंटर हैं जहां इस तरह की सर्विस मिलती है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी के पॉश एरिया में संचालित अगम स्पा में सैक्स वर्कर्स को भी भेजा जाता है। ग्राहकों को यहां मसाज के साथ ही एक्सट्रा पैसे लेकर सैक्स सर्विस भी दी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेकी की और इसके बाद रेड कार्रवाई की।

रविवार की रात लगभग 8 बजे पुलिस अगम स्पा सेंटर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस को यहां मसाज के साथ दूसरी सर्विस देती लड़कियां मिली। पुलिस ने सभी को बाहर बुला लिया। लड़कियों को छोड़ दिया और सर्विस ले रहे चार लड़कों व स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार कर स्मृति नगर चौकी ले जाया गया। स्पा सेंटर से पुलिस ने संचालिका प्रिया सिंह (31 साल), कोहका, मूल निवास पश्चिम बंगाल, स्वतंत्र द्विवेदी (50) निवासी स्मृति नगर, राहुल चौधरी (25) निवासी राजीव नगर जामुल, विकास ग्रेंड्रे (25) निवासी जुनवानी चौक स्मृति नगर व धरमश्री खोब्रागढ़े (34) निवासी अटल विहार कालोनी राजनांदगांव को गिरफ्तार किया।

कंडोम के पैकेट से लेकर कई चीजें मिली
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में कंडोम के पैकेट, मोबाइल फोन, ग्राहकों की डायरी और कई लड़कियों के नंबर मिले हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि जिन लड़कियों के नंबर मिले हैं वे सभी प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं। इस पूरे मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा है कि स्पा सेंटर नियमानुसार चले और जिस काम के लिए है वहीं काम होना चाहिए। स्पा की आड़ में गलत काम होने में पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की जाएगी। वहीं स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों का पुलिस वेरीफिकेशन भी कराया जाएगा।

पीएम माेदी की छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सौगात : आईआईटी भिलाई के कैंपस का होगा विस्तार, बढ़ेंगी सुविधाएं
Breaking News : दुर्ग जिले में एक और हत्या, उतई में पांच लोगों की पिटाई से गई युवक की जान
स्वास्थ्य मंत्री ने किया गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ… एड्स जागरुकता रथ को किया रवाना
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद
सीआईएसएफ व नक्सलियों के बीच झड़प: पिटाई के दौरान एएसआई का सिर फोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिनी ट्रक व ट्रेलर में जोरदार टक्कर : राजधानी रायपुर में 13 लोगों की मौत, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
Next Article बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?