ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Politics: इलेक्शन कमेटी आज बैठेगी, प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

Bhilai Politics: इलेक्शन कमेटी आज बैठेगी, प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी

By Om Prakash Verma
Published: October 9, 2023
Share
कांग्रेस पार्टी
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। कांग्रेस की लम्बे समय से चल रही प्रत्याशी चयन की कवायद अब अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। रायपुर में कई दौर की बैठकों के बाद आज दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम रूप से मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंह समेत कई अन्य कल ही दिल्ली रवाना हुए थे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने आज केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें रायपुर में होने के बाद यह दिल्ली में होगी। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 सदस्यीय सीईसी का गठन किया था, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी सदस्य थे। अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, केजे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याजनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और केसी वेणुगोपाल भी सीईसी के सदस्य हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। तीनों नेता पहले ही चुनावी राज्य में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित कर चुके हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आदिवासी बहुल राज्य में कई जन-समर्थक योजनाएं शुरू की हैं, और पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि रविवार को स्टेट इलेक्शन कमेटी की अहम् बैठक रायपुर में हुई थी। करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में अंतिम रूप से सभी 90 सीटों पर चर्चा कर अंतिम सूची तैयार की गई। इसी सूची को लेकर सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कई माध्यमों से नाम आए थे। इनमें ब्लॉक के जरिए आने वाले नामों के साथ ही सर्वे के नाम और सीनियर नेताओं की अनुशंसा से आने वाले नामों पर भी चर्चा हुई। इन सभी नामों को सूचीबद्ध तक 90 सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए, जिस पर अब सेंट्रल इलेक्शन कमेटी मुहर लगाएगी। लेकिन इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। क्योंकि निर्वाचन आयोग की बैठक में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, इसलिए संभावना है कि अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने में राजनीतिक दलों में तेजी आएगी। संभावना है कि आज या कल कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है।

2 हजार से ज्यादा आवेदन आए
कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने में देरी की एक वजह यह भी रही कि राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2 हजार से ज्यादा लोगों ने टिकट की मांग की थी। इन नामों की छँटनी की गई तो बाकी बचे नामों से दिल्ली की सर्वे सूची में शामिल नामों में एकरूपता नहीं पाई गई। ऐसे में स्क्रीनिंग कमेटी को प्रत्याशियों के नामों पर नए सिरे से विचार करना पड़ा। अंत में कुल 300 नामों के पैनल अलग-अलग क्षेत्रों से बनाए गए। इसके बाद अगली कड़ी में सिंगल नाम तय करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। हफ्तेभर पहले तक 40 सिंगल नाम तय किए गए। जो सूची फिलहाल सीएम भूपेश दिल्ली लेकर गए हैं, उसमें करीब 65 सिंगल नाम शामिल हैं।

दुर्ग ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विधायक देवेंद्र, सर्व सम्मति से सुमीत पवार को बनाया गया सचिव
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले केन्द्र का काला कानून नहीं सहेगा छत्तीसगढ़
शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर
Road safety week : स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगोली व पेंटिंग के जरिए बताए यातायात नियम… 200 से ज्यादा बच्चे हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में शुगरबीट की किस्म एलएस-6 की खेती व गन्ना के साथ अंतफसली पर अनुसंधान शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 357 # 09 October 2023
Next Article विधानसभा चुनाव-2023: दोनों चरणों का मतदान प्रभावित करेगा, त्यौहारी सीजन, 7 और 17 को वोटिंग विधानसभा चुनाव-2023: दोनों चरणों का मतदान प्रभावित करेगा त्यौहारी सीजन, 7 और 17 को वोटिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?