ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस जिला में सरकारी काम में लापरवाही देखकर भड़के CEO, एक अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhkorbaNews

इस जिला में सरकारी काम में लापरवाही देखकर भड़के CEO, एक अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को किया सस्पेंड

By @dmin
Published: October 19, 2022
Share
इस जिले में सरकारी काम में लापरवाही देखकर भड़के CEO, एक अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को किया सस्पेंड
इस जिले में सरकारी काम में लापरवाही देखकर भड़के CEO, एक अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को किया सस्पेंड
SHARE

कोरबा. सरकारी काम में लापरवाही जिला पंचायत सीईओ को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने एक अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया। यह मामला कोरबा जिले का है। जिला पंचायत सीईओ ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते एक करारोपण अधिकारी और तीन पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करतला के करारोपण अधिकारी देवसिंह पैंकरा की शिकायत मिल रही थी गोठानों को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी। गोधन न्याय योजना में भी देरी हो रही। बैठक से भी लगातार अनुपस्थित रहने के कारण जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

इसलिए किया सस्पेंड
जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम मादन के पंचायत सचिव रमेश्वर आर्मो को विभागीय कार्यों में लापरवाही की वजह से सस्पेंड किया गया है। बसीबार के सचिव होरीसिंह कंवर का तबादला बसीबार से उतरदा कर दिया गया है, उसके बाद भी पदभार ग्रहण नहीं करने पर सस्पेंड किया गया है। इसी तरह दमखांचा ग्राम पंचायत के सचिव खेदू सिंह को भी सस्पेंड किया गया है। कई सचिव और रोजगार सहायकों पर आने वाले दिनों में गाज गिर सकती है। कई योजनाओं में गड़बड़ी की जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई की तैयारी है।

पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, बोले- पंचायत सचिवों के शासकीयकरण करने बनाएंगे कमेटी
महतारी वंदन योजना में फ्रॉड : बस्तर के युवक ने सनी लियोनी के नाम से भरा आवेदन… हर माह मिल रहे 1000 रुपए
दो डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, बैगा आदिवासी को आत्महत्या के लिए उकसाया, कार्रवाई नहीं करने के नाम पर मांगा 50 हजार रिश्वत
कांग्रेस के विकास मॉडल को पचा नहीं पा रही भाजपा : अरुण वोरा
DJ बजाने को लेकर विवाद, पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, जूनियर डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिवाली में सूर्य ग्रहण का साया, 27 साल बाद बना संयोग, इस दिन होगी गोवर्धन पूजा दिवाली में सूर्य ग्रहण का साया, 27 साल बाद बना संयोग, इस दिन होगी गोवर्धन पूजा
Next Article Big News : महिला को अगवा कर दो दिनों तक किया गैंगरेप, सड़क किनारे इस हाल में मिली घायल महिला

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?