ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, अवंतिबाई चौक पर चक्काजाम, मृतक मणिराम के परिजनों ने मांगी नौकरी और मुआवजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, अवंतिबाई चौक पर चक्काजाम, मृतक मणिराम के परिजनों ने मांगी नौकरी और मुआवजा

By Mohan Rao
Published: March 21, 2024
Share
चक्काजाम के दौरान अवंतिबाई चौक पर लोगों की भीड़
SHARE

भिलाई। बुधवार की रात को सुपेला गदा चौक से कोहका के बीच हुए हादसे में मृत मणिराम के परिवार को न्याय दिलाने लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर को मृतक के परिजनों व लोगों ने मिलकर अंवतिबाई चौक पर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजनों के समर्थन में लोगों ने की मांग थी कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए और परिवार को आर्थिक मदद के लिए 10 लाख का मुआवजा दिया जाए।

बता दें बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच गदा चौक सुपेला से कोहका की ओर स्कूटी में जा रहे मणिराम को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मणिराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार रूप राम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक मणिराम टेंट का सामान पहुंचाने कोहका जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। मणिराम के परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है और इनके मृत होने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। वहीं इस हादसे के बाद गुरुवार को अवंतिबाई चौक कोहका में लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

आरोपी को कड़ी सजा और परिजनों के लिए मुआवजे की मांग
चक्काजाम के दौरान लोगों का आक्रोश इतना था कि पूरी सड़क को महिलाओं ने श्रृंखलाबद्ध होकर घेर लिया। वहीं बीच सड़क पर परिजनों के साथ लोग नारेबाजी करने लगे। मृतक की बेटियों का कहना था कि उनके सिर से पिता का साया छिन गया और उन पर आर्थिक संकट भी आ गया है। पिता की मौत के जिम्मेदार पिकअप चालक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के साथ ही इन लोगों ने उचित मुआवजा व परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। मौके पर मौजूद भीड़ ने भी इनकी मांगों का समर्थन किया। लोग जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक चक्काजाम नहीं खालने की जिद पर अड़े रहे।

25000 रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी
चक्काजाम की सूचना के बाद पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को काफी समझाइश दी गई लेकिन को कोई हटने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंची एसडीएम लोकेश ध्रुव ने तात्कालिक सहायता के तौर पर 25000 रुपए दिए। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को संविदा पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में नौकरी देने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे का भी आश्वसन दिया। एसडीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। इस दौरान लगभग तीन घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

एनआईसी छत्तीसगढ़ के वार्षिक टेबल कैलेंडर एवं मासिक न्यूज लेटर का विमोचन
पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
स्ट्रीट डॉग से क्रूरता : अधेड़ ने सो रहे कुत्ते पर बरसाए डंडे, बोला- मुझे और मेरे बेटे को काटा था
टीकाकरण महाअभियान: बाजार से लेकर घरों तक पहुंचेगा निगम व स्वास्थ्य विभाग
कुर्सी के लिए आपस में भिड़े तालिबानी; हक्कानी ने चलाई गोली, बरादर घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों को विस्फोटक पहुंचाने वाले पकड़ाए, ताबीज व रुद्राक्ष बेचने की आड़ में कर रहे थे सप्लाई
Next Article रायपुर में पकड़ाए चेन स्नेचर : खुद को पत्रकार और वकील बताता है मुख्य आरोपी, बुजुर्ग महिलाओं को करते थे टारगेट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?