ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेरह महिना और मोदी की गारंटी, इसी का परिणाम है नगरीय निकाय चुनाव, देश में बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव-दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

तेरह महिना और मोदी की गारंटी, इसी का परिणाम है नगरीय निकाय चुनाव, देश में बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव-दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2025
Share
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
SHARE

भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने प्रदेश के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी भाजपा सरकार के जनहितैषी कामकाज और लगनशील एवं कर्मठ मुख्यमंत्री विष्णु देव जी साय के सुशासन की जीत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने महज तेरह माह के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया है, चुनावी संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों से उनका पूरा धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। इस वर्ष धान खरीदी के सारे रिकार्ड टूट गए,जबकि धान की खेती का रकबा यथावत है।

दक्ष वैद्य ने कहा है कि धान के समर्थन मूल्य के तहत राशि का बिना देरी किए किसानों को भुगतान किया गया और धान की अंतर राशि कुछ दिनों पहले ही किसान भाइयों के खातों में अंतरित कर दी गई है। इससे किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आई है, यही तो सुशासन है। दक्ष वैद्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि हर माह समय पर उनके खातों में भेजी जा रही है। इससे माता बहनों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। वे छोटी छोटी बचत कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं और घर चलाने में बड़ा योगदान देने लगी हैं। माता बहनों और किसानों के साथ ही मजदूर भाइयों,तेंदूपत्ता संग्राहकों, अल्पसंख्यकों,अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े जाती के लोगों के भी कल्याण के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रण प्राण से काम कर रही है।

दक्ष वैद्य ने कहा है कि एक ओर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जहां पूरी दुनिया में मां भारत भारती का मान बढ़ा रहे हैं,तो वहीं दूसरी ओर हमारे दयावान एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्यों के दम पर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य में सुशासन की लहर चल रही है और इस लहर से हमारे समाज का हर तबका तरंगित हो रहा है। इसी सुशासन का परिणाम है कि आज आए चुनाव परिणाम एकतरफा भाजपा के पक्ष में गए हैं। प्रदेश के दस नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत इस बात का साफ संकेत दे रही है कि प्रदेश के लोगों को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सुशासन रास आ गया है। दक्ष वैद्य ने कहा है कि विष्णु देव साय जी का जादू गांव गांव में चल रहा है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। सभी जनपद और जिला पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। सभी जनपद व जिला पंचयतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आएंगे।

दक्ष वैद्य ने कहा कि भाजपा पर भरोसा कायम रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार माना है। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, समस्त मंत्रीगण एवं सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : रेलवे को देंगे 2695 करोड़ की सौगात… जानिए रेलवे को क्या-क्या मिलेगा?
रत्नावली ने छेड़ी छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम
एनआईटी रायपुर में तीन चरणों में किया गया मॉक प्लेसमेंट का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, प्रदेश में बेरोजगारी की दर हुई न्यूनतम – मुख्यमंत्री बघेल
65 लाख की डकैती के मामले में दुर्ग-राजनांदगांव से पकड़ाए 10 आरोपी, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल सीएम साय के सुशासन पर लगी मुहर, सभी जगह लहराया भाजपा का परचम-रत्नावली कौशल
Next Article छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत… सीएम साय बोले- सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?