ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव करेंगे प्रगति यात्रा, 19 अगस्त को शंखनाद….  251 किलोमीटर का तय करेंगे सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव करेंगे प्रगति यात्रा, 19 अगस्त को शंखनाद….  251 किलोमीटर का तय करेंगे सफर

By Mohan Rao
Published: August 18, 2023
Share
जनता के बीच विधायक देवेन्द्र यादव - फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव शहर की जनता से मिलने प्रगति यात्रा करेंगे। 19 अगस्त से विधायक देवेन्द्र अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान हर वार्ड के हर गली मोहल्ले से होकर यह प्रगति यात्रा गुजरेगी। विधायक देवेंद्र यादव पैदल पूरे वार्डों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत सेक्टर 9 से की जाएगी। जो पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार छावनी के अंतिम वार्ड और अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा में विधायक देवेन्द्र यादव कुल 251 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। साथ ही वार्डों में​ विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

बता दें चुनाव जीतने के बाद से लगातार जनता के बीच में है। लोगों के संपर्क में रहते हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। भेंट-मुलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के पहले उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने 76 किलोमीटर की पदयात्रा की। अब वे प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है।

जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी मिटाई
विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। पहले के नेता एक बार चुनाव ​जीतने के बाद दोबारा कभी चेहरे दिखाने वार्ड में नहीं जाते थे। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

पहले दिन सेक्टर-9 को मिलेगी 1 करोड़ से ज्यादा की सौगात
शनिवार 19 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रगति यात्रा में पहले दिन सेक्टर 9 वार्ड 69 में नाली निर्माण कार्य, उद्यान निर्माण एवं संधारण, बैडमिंटन कोर्ट वॉलीबाल कोर्ट निर्माण से संबंधित 45.40 लाख के कार्यों का लोकार्पण होगा। वहीं आगामी शुरू होने जा रहे विकासकार्यों में प्रकाश व्यवस्था, उद्यान निर्माण, पेवर ब्लॉक, डोम शेड निर्माण, वाटर एटीएम लगाए जाने से जुड़े 58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी घोषणाएं… महिलाओं को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी
shreekanchanpath 260 # 03 july 2024
संघ प्रमुख भागवत बोले: 15 साल में देश फिर से बनेगा अखंड भारत
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन, बेटी उद्धव सरकार में है शिक्षा मंत्री
युवक-युवती का संबंध बनाते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, ऐसे पकड़ाया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भाजपा का ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूला
Next Article डीडी नेशनल पर "जानकी" के मेगा प्रीमियर के साथ सुभाष घई ने रचा इतिहास डीडी नेशनल पर “जानकी” के मेगा प्रीमियर के साथ सुभाष घई ने रचा इतिहास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?